सरकार ने मंगलवार को बताया कि उच्चतम न्यायालय के 9 नवंबर 2019 के निर्णय से अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है और इसके निर्देशों के तहत केंद्र सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है। लोकसभा में भोला सिंह, जयंत कुमार राय, विनोद कुमार सोनकर, सुकांत मजूमदार और राजा अमरेश्वर नाईक के प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, ‘‘ वर्ष 2010 की सिविल अपील संख्या 10866-10867 एवं अन्य संबंधित मामलों में उच्चतम न्यायालय द्वारा 9 नवंबर 2019 को दिये गए निर्णय से अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। ’’उन्होंने बताया, ‘‘केंद्र सरकार उपरोक्त निर्णय में निहित दिशाानिर्देशों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश सरकार के साथ परामर्श करने सहित सभी आवश्यक कदम उठा रही है।
Related posts
-
26 जून से प्रारंभ होंगे आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
हिंदू पंचांग के अनुसार पहली गुप्त नवरात्रि आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से नवमी तिथि तक मनाई... -
वैष्णों देवी मंदिर के तर्ज पर बना है दिल्ली का गुफा वाला मंदिर
दिल्ली में कई फेमस और प्राचीन मंदिर है। जिनको लेकर भक्तों में काफी आस्था और मान्यताएं... -
पिछली सरकार के समय सरकारी नौकरियों की होती थी नीलामी, सपा पर CM Yogi का आरोप
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया...