राष्टपिता गांधी जी एवम पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी की जयंती एवम सम्मान समारोह

प्रयागराज। वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से राष्टपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री  की जयंती के अवसर पर वैचारिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा.ज्ञान प्रकाश सिंह के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों  ने माल्यार्पण करके उनके कृतित्व पर आज शंकर ईएनटी सेंटर, टैगोर टाउन में प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि डॉ.प्रभात कुमार सिंह न्यूरो फिजिशियन ने दीप प्रज्वलन करके दोनो महापुरुषों को माल्यार्पण किया,उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डा.आनंद सिंह वरिष्ठ फिजिशियन,डॉ.अरुण कुमार  शिशु एवम बालरोग विशेषज्ञ,डॉ.राम सिया सिंह नाक,कान, गला,एवम कैंसर रोग विशेषज्ञ,डॉ.डी.के.पटवा,चर्मरोग विशेषज्ञ,डॉ.दिनेश कुमार सिंह जनरल फिजिशियन,डॉ.धीरेंद्र कुमार  डेंटल स्पेशलिस्ट,डॉ.राजेश कुमार  ई.एम.ओ.डॉ.संतोष सिंह,जनरल सर्जन,वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ.रमा कांत सिंह,समाज सेवी डॉ.कुल भूषण ,फूड इंस्पेक्टर  रत्नेश कुमार सिंह,प्रवक्ता  अजय कुमार ,प्रवक्ता  सुरेश कुमार ,सभी ने महापुरुषों को माल्यार्पण करके नमन किया।
 मंचासीन सभी प्रमुख एवम विशिष्ट अतिथियों को बैज अलंकरण,बुके,अंगवस्त्रम,माल्यार्पण करके सम्मानित किया गया।सभी मंचासिन अतिथियों ने अपने अपने विचार रखे।
 प्रोफेसर डॉ.रमा कांत सिंह  ने कहा कि बापू जी एवम शास्त्री जी हमारे राष्ट के गौरव है वर्तमान परिपेक्ष में उनके आदर्शो पर चलना बहुत कठिन है फिर भी हम सबको अनुकरण करने का पूरा प्रयास करना चाहिए।
  वैचारिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.ज्ञान प्रकाश सिंह ने सभी मंचासिन अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बापू और शास्त्री जी के बताए गए मार्ग पर चलने हेतु वैचारिक शिक्षक संघ का हर सदस्य कृत संकल्पित है,सदैव हम सब समाज के दलित पिछड़े,वंचितों,शोषितों की मदद के लिए आगे रहेंगे।समाज में जो नेकदिल चिकित्सक और गणमान्य लोग है उन्हे सम्मानित करने का शिलशिला निरंतर चलता रहेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष डॉ.ज्ञान प्रकाश सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष बच्चू सिंह चौधरी,प्रदेश उपाध्यक्ष गोपेश पाल,मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह,मंडल महामंत्री अमरेंद्र सिंह,मंडल कोषाध्यक्ष लालमणि पटेल,मंडल उपाध्यक्ष संत लाल दिनकर,सया राम गुप्ता,जिला अध्यक्ष कौशांबी अनूप सिंह,जिला उपाध्यक्ष मिर्जापुर बृजेश कुमार पटेल,हरि मोहन सिंह,जिला उपाध्यक्ष रमा कांत सिंह,अजब सिंह,संजय कुमार सरोज,विजय कुमार शर्मा,भारत भूषण भारतीया,नरेंद्र कुमार सिंह,मनीष कुमार सिंह,वेद प्रकाश सिंह,
दया शंकर गुप्ता,अमित कुमार गुप्ता,राकेश कुमार सिंह,आलोक सिंह,विक्रम सिंह,प्रवीण कुमार,धनंजय कुमार,राहुल सिंह,वर्मा जी,इत्यादि समानित लोग उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment