राष्ट्र द्रोहियो को सबक सिखाना होगा जो खाते भारत का है और गाते कही और का है-डाँ. महेन्द्र सिंह

जिऊगां तो भारत माता के लिए और मंरूगा तो भारत माता के लिए- डाँ. महेन्द्र सिंह
गौरा टोंस नहर का कैबिनेट मंत्री,सासंद,विधायक,जिलाध्यक्ष ने किया लोकार्पण
प्रयागराज। जल है तो जीवन,जल है तो कल है,किसान हमारा भगवान है। किसान के खेत मे पानी पहुचें और किसान की आय दो गुनी,तीन गुनी,चार गुनी हो इसकी अगर किसी ने चिंता की है तो वह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है।इसके पहले तो की सरकारो ने स्ट्रेक्चर तमाम तैयार किए। लेकिन अगर पाईप लीकेज हो जाए तो नारे बडे़-बडे देते रहे पर नई पाईप की बात तो छोडिए किसी ने पुरानी पाईप के लीकेज तक नही बन्द करा पाए। मोटर जल गई तो बदलवा नही पाए। क्षमता खतम हो गई तो उसे चेंज नही करा पाए। लेकिन किसानो से बोट मागते रहे जाति,धर्म सम्प्रदाय के नाम पर चर्चा करते रहे। लेकिन मोदी  के आते ही उन्होने कहा प्रधानमंत्री कृषि सिचाई के अंतर्गत हर खेत तक पानी पहुचाने का कार्य मोदी ने किया और प्रदेश मे योगी सरकार बनते ही पहला काम किसानो के ऋण माफी का कार्य योगी सरकार ने किया। उक्त बाते उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जल शक्ति विभाग डाँ. महेन्द्र सिंह ने गौरा टोंस नहर प्रणाली परियोजना के लोकार्पण और निरीक्षण के बाद कही। आगे बताया योगी  सरकार बनते ही बन्द नहरे चालू हुए खराब पार्ट बदलवाए जा रहे है। किसानो के अनेको कार्य कर इलाहाबाद को प्रयागराज बनाकर संगम के गौरव सरस्वती कूप, अक्षयबट के दर्शन के साथ दिव्य और भव्य महा कुम्भ करा कर विश्व कीर्तिमान स्थापित कर लगातार प्रदेश की जनता के लिए कार्य कर रही है।वही डाँ. सिंह ने कहा प्रयागराज और बार मे पानी की कमी नही होने देगे। चारो तरफ विकास की गंगा बहा देगें। भारत माता के सच्चे सपूत नरेन्द्र मोदी के आने से पूरे विश्व मे बन्देमातरम् गाया जा रहा। भारत माता की जय-जयकार हो रही है। अगर कोई मेरे भारत माँ को गाली देगा तो ना बारा की जनता सहेगी ना हिन्दूस्तान की जनता सहेगी। इस लिए जिनके रगो मे जिन्ना का खून बह रहा है। उन्हे बताना होगा यह देश अमरबलिदानो का है और भारत मा का अपमान कोई नही सहेगा। सासंद प्रयागराज प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने सम्बोधन मे कहा जहाँ तीन-तीन नदिया रही हो वहा पानी की कमी रही हो। योगी सरकार बनते ही चारो तरफ विकास की गंगा बह रही है। पूर्व की सरकारो को डर था  कही मोदी-मोदी,योगी -योगी ना हो ना वह भी हुआ और आगे भी योगी योगी होगा। विधायक बारा डाँ. अजय कुमार ने अतिथियो का स्वागत करते हुए योगी सरकार के प्रयास से गौरा नहर के 24 करोड़ रूपए से कायाकल्प करने पर आभार जताते हुए भौगौलिक रूप से बारा को बुन्देलखण्ड की धरती बताते हुए विकास की माँग की। जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने अतिथियो का आभार जताते हुए पूरे यमुनापार के विकास की बात बताई। इस अवसर पर टोंस विभाग के अधिकारियो ने बुके अगंवस्त्र व सीनरी देकर अतिथियो का स्वागत किया।वही विधायक बारा डाँ. अजय कुमार ने बडी माला के माध्यम से स्वागत अभिनन्दन किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री विजय शंकर शुक्ला,उपाध्यक्ष इ.जगदीश सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त पटेल,जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,सुरेश शुक्ला,अशोक सिंह,संत प्रसाद पांडेय,अभिषेक तिवारी,जय सिंह पटेल,प्रदीप कुमार मिश्रा,धर्मराज पाल,सुधाकर सिंह,संतोष सिंह,मोहन यादव,जितेन्द्र शुक्ला,मन्नू कक्कड़ आदि के साथ भारी सख्या मे पदाधिकारी उपस्थित रहे। जगह जगह कैबिनेट मंत्री का स्वागत हुआ शिलान्यास के पूर्व पूरे परिसर का निरीक्षण कर स्वयं मे पम्प का शुभारंभ किया एवं सासंद के पिता व स्वच्छ व निर्मल जल की प्रशंसा कर योगी जी की कई बाते कहानिया बताकर जनता का आशिर्वाद माँगा। इसके पूर्व डिघलो मे भी शिलान्यास किया गया।

Related posts

Leave a Comment