पंजाबी सिंगर शहनाज गिल सुर्खियों में बनी हुई हैं। हर दिन लाइमलाइट में बने रहना अभिनेत्री की दिनचर्या का हिस्सा सा बन गया है। शहनाज ने बीते दिनों फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ़ हो रही है। बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू करने के बाद शहनाज अब बॉम्बे फैशन वीक में अपने रैंप वॉक को लेकर सुर्खिया बटोर रही हैं। अभिनेत्री के रैंप वॉक करने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। शहनाज गिल ने 21 अप्रैल को बॉम्बे फैशन वीक 2023 में हिस्सा लिया। अभिनेत्री ने इवेंट में डिजाइनर केन फर्न्स के लिए रैंप वॉक किया। शहनाज के लुक की बात करें तो उन्होंने कलरफुल लॉन्ग ड्रेस पहनी हुई थी। इस ऑउटफिट में अभिनेत्री काफी हॉट लग रही थी। इस दौरान की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं। वीडियो सामने आने के बाद से अभिनेत्री के फैंस ने इन्हें लाइक और शेयर करने में लगे हुए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स शहनाज की जमकर तारीफ़ भी करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये शहनाज का जलवा है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘बहुत ही प्यारी सोहनी कुड़ी।’ इसके अलावा अन्य यूजर क्वीन शहनाज, हॉट एंड सेक्सी शब्दों के साथ अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं।
Related posts
-
प्रेग्नेंसी में वेकेशन पर निकली Kiara Advani
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इस समय सुर्खियाँ बटोर रहे हैं क्योंकि यह जोड़ा अपने पहले... -
25 साल की Influencer Misha Agrawal ने कर ली आत्महत्या
कंटेंट क्रिएटर मीशा अग्रवाल की 25वें जन्मदिन से ठीक दो दिन पहले आत्महत्या से मौत हो... -
ट्रोल करने वाले लोगों को पता होना चाहिए कि उनके साथ भी ऐसा ही व्यवहार हो सकता है: जावेद अख्तर
सोशल मीडिया पर अक्सर सांप्रदायिक और घृणित टिप्पणियों के लिए गुमनाम लोगों को फटकार लगाने वाले...