रूस-यूक्रेन के बीच आज युद्ध का 10वां दिन है। यूक्रेन में रूसी सेना द्वारा कई शहरों में लगातार बमबारी की जा रही है। इस बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार द्वारा आपरेशन गंगा चलाया जा रहा है। इस आपरेशन के तहत अब तक कुल 11000 के ज्यादा लोग वापस लाए जा चुके हैं। इसी के तहत यूक्रेन से 229 भारतीय नागरिकों को लेकर एक विशेष इंडिगो फ्लाइट रोमानिया के सुसेवा से दिल्ली पहुंची है।आपरेशन गंगा के तहत भारतीयों की वापसी में सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। आज सुबह ही एक एयर एशिया के विमान से 179 लोगों को वापस देश लाया गया है। ये सभी यूक्रेन के सीमावर्ती देशों से लाए गए हैं। इस बीच इन नागरिकों का विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने खुद एयरपोर्ट पहुंच कर स्वागत किया।बता दें कि कल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन में चल रहे युद्ध पर एक हाई लेवल बैठक की थी। जानकारी के अनुसार इस बैठक में यूक्रेन से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकालने पर विचार विमर्श किया गया। गौरतलब है कि सरकार ने यूक्रेन की सीमा से सटे पड़ोसी देशों में अपने विशेष दूतों को नियुक्त किया हुआ है जो अपने नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी में काम करेंगे। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, स्लोवाकिया में कानून मंत्री किरण रिजिजू, रोमानिया में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पोलैंड में जनरल वीके सिंह को भेजा गया है।
Related posts
-
उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा क्रान्ति की ओर अग्रसर
प्रयागराज । विश्व के हर क्षेत्र में विकास करने के लिये विद्युत जरूरी है। बिना विद्युत... -
फ्रांस के बाद साइप्रस में बढ़ेंगी UPI सेवाएं, पीएम मोदी ने कहा, ‘बातचीत आगे बढ़ेगी…’
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय साइप्रस की यात्रा पर है। इस यात्रा के दौरान... -
साइप्रस में PM मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की, क्योंकि उन्हें साइप्रस...