रोज़ डे के साथ ही दुनियाभर में वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है। ये प्यार का हफ्ता है जो 14 फरवरी तक चलेगा। प्यार करने वाले इस वीक में अपने पार्टनर के लिए कुछ नया करके उनको स्पेशल फील करवाना चाहते हैं। बॉलीवुड के बेस्ट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी अपने वेलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए हॉलीडे पर निकल गये हैं। दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने पति रणवीर सिंह का पासपोर्ट शेयर किया और कहा कि हम दोनों छुट्टियों पर जा रहे हैं।पासपोर्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि ‘हिज या हर #वैकेशन’। पारपोर्ट पर फ्लाइट नंबर 142 हैं, इस बात से यह साफ हैं कि दोनों श्रीलंका के कोलंबो जा रहे हैं। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह काफी समय से बिजी चल रहे हैं। दीपिका हाल ही में फिल्म छपाक में नजर आयी थी और रणवीर सिंह फिल्म 83 की शूटिंग में बिजी थे। अब दोनों ने काम से वक्त निकाल कर हॉलीडे पर जाने का वक्त निकाला है।
Related posts
-
महिलाओं को वस्तु के रूप में पेश किया गया? Soundarya Sharma ने दी अपनी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में काम करके सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में अभिनेत्री... -
Don 3 से हुई Kiara Advani की छुट्टी?
रणवीर सिंह अभिनीत फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ ने अपनी घोषणा के समय से ही काफी... -
जनपथ के कपड़ों को हाई रेट में बेच रही हैं Nupur Sanon
कृति सेनन पिछले कुछ सालों में सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों और उद्यमियों में...