प्रयागराज। भाजपा प्रयागराज महानगर चौक महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शिखा खन्ना के नेतृत्व में मंगलवार को मीरापुर के पाण्डेय चौराहा पर कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कैंप में 400 लोगों को कॉविड वैक्सीन की अलग -अलग डोज अर्थात पहली, दूसरी और बूस्टर डोज लगाई गई। इस कार्यक्रम में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष गिरजेश मिश्रा, राजू पाठक, मुकेश लालाजी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शिखा रस्तोगी चौक मंडल अध्यक्ष, दिनेश विश्वकर्मा, मनमोहन मिश्रा, विपिन चोपड़ा, नवीन सारस्वत , नवनीत गुप्ता, धीरज केसरवानी, अजय श्रीवास्तव, भारत केसरी, राजू बच्चा वर्मा, महिला मोर्चा की छाया शुक्ला, मोना भटनागर, सुनीता चोपड़ा, मंजू गौतम, कुमकुम श्रीवास्तव, हेमलता वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मण्डल अध्यक्ष शिखा खन्ना ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Related posts
-
जाति जनगणना कराएगी मोदी सरकार, कैबिनेट बैठक में लिया गया बड़ा फैसला
केंद्र की मोदी सरकार ने फैसला किया है कि जाति गणना को आगामी जनगणना में शामिल... -
Akshay Tritya पर PM Modi का आया बयान, कहा विकसित भारत को नई ताकत दे
देश भर में अक्षय तृतीया के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।... -
देश की भावनाओं को समझकर राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सही कदम उठाएं प्रधानमंत्री: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से...