श्रेया त्रिपाठी का चयन जूनियर इंडिया वॉलीबाल कैंप में.

24 अप्रैल से भुनेश्वर,उड़ीसा के किट विश्वविद्यालय में चल रहा है,भारतीय जूनियर बालिका वॉलीबाल का कैम्प◆
प्रयागराज: जनपद प्रयागराज की बालिका वालीबाल खिलाड़ी श्रेया त्रिपाठी का चयन जूनियर इंडिया वॉलीबाल कैंप के प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है। प्रशिक्षण के पश्चात पुनः ट्रायल होगा,खेल प्रदर्शन(मेरिट) के आधार पर भारतीय बालिका टीम का चयन किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट वालीबॉल एसोसिएशन (डीवीए),प्रयागराज के महासचिव आर.पी.शुक्ला ने बताया कि भारतीय जूनियर (अंडर-18) बालिका वालीबॉल टीम का कोचिंग कैंप दिनांक 24 अप्रैल से किट विश्वविद्यालय भुवनेश्वर,उड़ीसा में चल रहा है। कैम्प हेतु उत्तर प्रदेश राज्य से दो बालिका खिलाड़यों का चयन किया गया है। जिसमें से एक गोरखपुर और दूसरी प्रयागराज की बेटी श्रेया त्रिपाठी का चयन हुआ है। उपरोक्त प्रशिक्षण शिविर के पश्चात अंतिम चयन/ट्रायल होगा,जिसमें भारतीय जूनियर (अंडर-18) बालिका वालीबॉल टीम चयनित होगी। अंतिम रूप से चयनित भारतीय जूनियर बालिका वालीबॉल टीम ताशकंन्त,उज्बेकिस्तान में आयोजित ” 14वीं एशियन बालिका (अंडर-18) वॉलीबाल चैम्पियनशिप ” में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रयागराज की बेटी श्रेया त्रिपाठी का चयन इंडिया कैम्प हेतु किये जाने पर जिला वॉलीबाल संघ के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों में हर्ष की लहर है। श्रेया त्रिपाठी का चयन इंडिया कैम्प में होने पर जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष प्रभात राय, चेयरमैन जार्डन.एच. नाथ, बी.एच.जैदी, सी.पी.मिश्रा, पंकज शुक्ला, प्रमोद राय, के.बी.एल.श्रीवास्तव, अल्ताफ अली, फूलचंद गुप्ता, विजया सिंह, प्रभाकर चौबे, बैजनाथ त्रिपाठी, रामाश्रय राय, सुरेन्द्र यादव, नीरज श्रीवास्तव, म्योहाल प्रभारी संदीप गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, निहारिका यादव, के.पी.सिंह, कुशलकान्त मिश्रा, बर्फी लाल यादव, मो.यूनुस व आशीष कन्नौजिया आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उपरोक्त चयनित खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हार्दिक बधाइयां दी है।

Related posts

Leave a Comment