सत्ता हमारा अंतिम लक्ष्य नहीं : लक्ष्मणाचार्य

विमलेश मिश्र

प्रयागराज ! भाजपा महानगर की मंडल स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए बैठक के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य  कहा की भारतीय जनता पार्टी का  लक्ष्य इस राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाने का है
इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को विश्राम नहीं लेना है  क्योंकि  सत्ता  हमारा अंतिम लक्ष्य नहीं सिंहासन चढते जाना है  और सशक्त समर्थ और श्रेष्ठ भारत के लिए काम करते  हुए दुनिया के नक्शे में भारत माता का भव्य  चित्र हमें बनाना  है और आगे  उन्होंने कहा कि  सत्ता  हमारा लक्ष्य नहीं अपितु  सत्ता के माध्यम से देश की सेवा करना है और समाज में परिवर्तन लाना है भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र के प्रति निष्ठा रखने वाली पार्टी है और समता मूलक समाज के लिए  सर्व धर्म समभाव के भाव के साथ राजनीति करती है और आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कोई छोटा या बड़ा नेता नहीं अपितु सभी कार्यकर्ता है इसलिए हम सभी को एक कार्यकर्ता के प्रति दूसरे कार्यकर्ता के भाव के अनुसार ही कार्य करना चाहिए और आगे कहा कि हमें पराजय स्वीकार है लेकिन सिद्धांतों से समझौता नहीं करते और  और इसका प्रमाण है जब हम सत्ता में आएं तो जो वादा भारतीय जन मानस से किया था उसे हमने पूरा किया धारा 370  एवं 35 a आर्टिकल को समाप्त करना एवं श्रीराम  जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण करना है और  आगे कार्यकर्ताओं से  कहा की हमें नामधारी कार्यकर्ता नहीं बल्कि कामधारी कार्यकर्ता  बनना है और अपने कमजोर  बूथों को मजबूत बनाना है इसलिए हम सभी को अपने  बूथ पर रहने वाले सभी कार्यकर्ताओं से संवाद एवं संबंध स्थापित करते हुए बैठक का आयोजन करते रहना चाहिए और पार्टी के  मुख्य जो छह पर्व है उसे बूथों पर ही मनाएं इश्क अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष  गणेश केसरवानी जी ने प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा महानगर के कार्यकर्ता आपके द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के आधार पर पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा
आज की मंडल स्तरीय बैठक गंगा पट्टी जमुना पट्टी शिव कुटी सिविल लाइन प्रीतम नगर खुल्दाबाद राजू पुर मंडलों में आयोजित की गई बैठक में मुख्य रुप से   सर्व गिरि बाबा श्रीमती शैलतनया श्रीवास्तव अवधेश चंद्र गुप्ता राजेंद्र मिश्र नरेश कुंद्रा देवेश सिंह वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी राजू पाठक राजू शुक्ला राजन शुक्ला, सुभाष वैश्य, रमेश पासी, राम लोचन साहू ,विश्वास श्रीवास्तव, मयंक यादव दीनानाथ  कुशवाहा ,विजय श्रीवास्तव ,अजय सिंह, गौरव  गुप्ता ,अनिल भट्ट ,भरत निषाद , ज्ञान बाबू केसरवानी, कौशिकी सिंह, संजय कुशवाहा, एवं मंडल के समस्त   पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता  उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment