प्रयागराज। संगठन की शक्ति का आधार सदस्यता है। इस अभियान की योजना व्यापक और प्रभावी है। सदस्यता अभियान पूर्व योजना-पूर्णयोजना के आधार पर चलाते हुए सर्वंस्पर्शी और सर्वव्यापी सदस्यता के लिए हम सबको काम करना है उक्त बातें काशी क्षेत्र के महामंत्री, यमुनापार प्रयागराज जिला प्रभारी व काशी क्षेत्र सदस्यता अभियान प्रमुख सुशील कुमार त्रिपाठी ने यमुनापार ज़िले के अभियान को लेकर पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति के आवास ब्योहरा नैनी करछना में कही श्रीं त्रिपाठी ने बताया भाजपा ने सबसे पहले डिजिटल सदस्यता अभियान 2014-15, 2017 (विषेश सदस्यता) व 2019 में किया था 2015 में उत्तर प्रदेश में 1.86 करोड लोग भाजपा के प्राथमिक सदस्य बनाये गये थे। 2019 में 90 लाख अतिरिक्त लोगों की सदस्यता की गई थी। 2022 विधानसभा चुनावों के दौरा विशेष सदस्यता की गई जिसमें महिला अनुसूचित और युवा सदस्यता की गई थी और 30 लाख
नये सदस्य बनाये गये थे। इस तरह से 2015 से 2022 तक उत्तर प्रदेश में कुल 3.03 करोड़ लोग भाजपा के सदस्य बने। 1.83 करोड़ सदस्यों को वैरीफिकेशन भी किया गया था।
प्रदेश में कुल 1.12 लाख कार्यकत्र्ता सक्रिय सदस्य बने थे।
आँनलाइन सदस्यता के लिए इस बार सभी को 88 00 00 2024 पर मिस्डकाॅल देना है। जिसके बाद मैसेज द्वारा आपका सदस्यता कोड मिलेगा। इसी के साथ एक लिंक
आयेगा जिसपर जाकर सभी को डिजिटल फार्म भरना होगा जिसको सबमिट करते ही सदस्य का सदस्यता कार्ड बनकर आ जायेगा।
सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 सदस्य बनाना एवं रू. 100 की धनराशि नमो ऐप के माध्यम से भुगतान करना होगा। सदस्य अभियान में प्रत्येक व्यक्ति एक प्रारूप (सदस्य बनाने वाले की एक सूची) दिया जाएगा, जिसको मिस्डकाॅल कराने के बाद
भरकर जिला/क्षेत्र के माध्यम से प्रदेश को भेजना होगा। भाजपा की सदस्यता अभियान के लिए 11 से 17 सिम्बर तक घर-घर सम्पर्क करके सदस्यता करना है। 11 सितम्बर को प्रदेश पदाधिकारी और सभी जनप्रतिनिधि (सांसद, विधायक, एमएलसी, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाॅक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष) जायेंगे। 12 सितंबर को प्रदेश पदाधिकारी, पार्टी के मोर्चा कार्यकर्ता विशेष संपर्क के लिए निकलेंगे।11 से 17 सितंबर
के बीच ही सभी कार्य 1,62,012 बूथों पर जाकर संपर्क करेंगे। इसके लिए प्रदेश के 27,634 शक्तिकेन्द्रों पर शक्तिकेन्द्र सदस्यता सहयोगी बनाये गये है जो कि वरिष्ठ पदाधिकारी हैं। वे सभी बूथों पर सदस्यता अभियान की माॅनीटरिंग करेंगे। कठिनाईयों को दूर करेंगे।
प्रत्येक लोकसभा में कम से कम सभी को 100 प्रमुख मतदाताओं से संपर्क करके उनको सदस्य बनाकर उनका समर्थन मांगना है।
1 से 15 अक्टूबर के बीच समाज के विभिन्न वर्गों, जातियों, समूहों को भाजपा से जोड़ने के लिए पार्टी पदाधिकारी, मोर्चा और विभाग एवं प्रकोष्ठ को “समूह विशिष्ट संपर्क” आयोजित करना है। वर्तमान व पूर्व सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष, सभासद,प्रदेष पदाधिकारी, क्षेत्र पदाधिकारी, मोर्चा, प्रदेष, क्षेत्र, जिला, मण्डल अध्यक्ष व मण्डल टीम, शक्तिकेन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सभी को सदस्यता करानी है। सदस्य बनाते समय प्रदेश से भेजे गये फॅार्मेट पर सदस्यता लेने वाले की डिटेल भरनी है। डिटेल पत्रक बाद में हमारी सक्रिय सदस्यता सत्यापन के समय लगेगी। सदस्यता अभियान से जुडे़ किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए भाजपा के हेल्पलाइन नंबर 8860147147 पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा मुझे तीन लाख का लक्ष्य प्राप्त हुआ है उससे आगे बढ़कर लक्ष्य को प्राप्त करूंगा।
पत्रकार वार्ता का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने करते हुए सभी पत्रकारों एवं अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी तिवारी, जिला महामंत्री राजेश शुक्ला, पुष्पराज सिंह पटेल, आरती कोल, मनोज गुप्ता, सतीश विश्वकर्मा,प्रदीप कुमार मिश्र, प्रवीण मिश्र, राजकुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे।