उत्तर प्रदेश की राजनीति में राज्यसभा चुनाव के दौरान जबरदस्त तरीके से खेला हुआ है। इस खेल की वजह से समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने थे। बीजेपी से आठ और समाजवादी पार्टी से तीन उम्मीदवार को मैदान में उतर गया था। समाजवादी पार्टी के विधायकों के क्रॉस वोटिंग की वजह से भाजपा को अपने आठवी उम्मीदवार को जीत दिलाने में मदद मिली है। भाजपा की ओर से जिन आठ उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है उसमें सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, अमरपाल मौर्य, तेजपाल सिंह, नवीन जैन, साधना सिंह, संगीता बलवंत और आठवें उम्मीदवार संजय सेठ शामिल है।दूसरी ओर समाजवादी पार्टी की ओर से जया बच्चन और रामजीलाल सुमन को जीत मिली है। आलोक रंजन को संजय सेठ ने हराया है। भाजपा ने इसे नरेंद्र मोदी अमित शाह और जगत प्रकाश नड्डा की जीत बताया है। भाजपा ने इसे अपने विचारधारा की जीत बताया है। राज्यसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में पूरे दिन राजनीतिक हलचल तेज रही। अखिलेश यादव ने भाजपा पर बाद आप भी लगाया है।
Related posts
-
पिछली सरकार के समय सरकारी नौकरियों की होती थी नीलामी, सपा पर CM Yogi का आरोप
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया... -
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले CM धामी, राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से... -
UP में किसे मिलेगी BJP की कमान? अमित शाह ने केशव मौर्य को ‘मेरे मित्र’ बोलकर क्या संदेश दिया है?
लंबे इंतजार के बाद, भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष की घोषणा होने की उम्मीद...