प्रयागराज। यूपी और बिहार के कुछ जिलों में मजबूती के साथ संगठन खड़ा करने वाले सम्पूर्ण क्रांति दल ने अपनी पार्टी का अपना दल के कृष्णा पटेल गुट में विलय करने का एलान किया है। सम्पूर्ण क्रान्ति दल के अध्यक्ष विनय कुशवाहा ने विलय का एलान आज प्रयागराज में अपना दल कृष्णा पटेल गुट की महासचिव डा० पल्लवी पटेल की मौजूदगी में किया। विनय कुशवाहा पहले भी अपना दल में महासचिव रह चुके हैं। इस मौके पर दावा किया गया कि यूपी के तीन हज़ार और बिहार के पांच हज़ार सम्पूर्ण क्रान्ति दल के सदस्य अब अपना दल कमेरवादी के नाम से बने कृष्णा पटेल गुट में शामिल होकर उसके लिए काम करेंगे। सम्पूर्ण क्रांति दल ने बिहार में पंद्रह सीटों पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था। हालांकि जीत एक भी सीट पर नहीं हुई। विनय कुशवाहा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अपना दल डा० सोनेलाल पटेल के मिशन से भटक गया था, इसीलिये उन्होंने अलग पार्टी बना ली थी। कृष्णा पटेल गुट ने एक बार फिर से उसी मिशन को आगे बढ़ाने का काम किया है , इसलिए वह अब अपनी पार्टी का विलय कर रहे हैं। अपना दल महासचिव पल्लवी पटेल के मुताबिक़ सम्पूर्ण क्रांति दल के विलय के बाद उनकी पार्टी और मजबूत होगी। संभावना है कि यूपी विधानसभा चुनाव में अपना दल का समाजवादी पार्टी से गठबंधन हो सकता है। गठबंधन में अपना दल कृष्णा पटेल गुट को आठ से दस सीटें मिल सकती हैं। ऐसे में सम्पूर्ण क्रान्ति दल के अध्यक्ष विनय कुशवाहा ने अपनी पार्टी का विलय कर अपने लिए एक सीट सुरक्षित कराने की शर्त पर ही यह फैसला किया है। यूपी में विधानसभा चुनाव में जहां एक तरफ बड़ी पार्टियां सत्ता हथियाने के लिए मैदान में कूद रही हैं, वहीं छोटी पार्टियां अपने नफे -नुकसान का आंकलन कर फैसला ले रही हैं। अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा पल्लवी पटेल ने इस दौरान एक दर्जन पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें एक प्रदेश उपाध्यक्ष, दो महा सचिव, चार प्रदेश सचिव, तीन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, एक मण्डल अध्यक्ष और एक मण्डल सचिव है। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंजीनियर मु. इस्तियाक प्रयागराज को पार्टी का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। इस पर नवनियुक्त प्रदेश सचिव इंजीनियर मु इस्तियाक ने पार्टी नेतृत्व को बधाई और धन्यवाद देते हुए पार्टी के प्रचार प्रसार को बढाने पर जोर दिया है।
Related posts
-
जाति जनगणना कराएगी मोदी सरकार, कैबिनेट बैठक में लिया गया बड़ा फैसला
केंद्र की मोदी सरकार ने फैसला किया है कि जाति गणना को आगामी जनगणना में शामिल... -
Akshay Tritya पर PM Modi का आया बयान, कहा विकसित भारत को नई ताकत दे
देश भर में अक्षय तृतीया के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।... -
देश की भावनाओं को समझकर राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सही कदम उठाएं प्रधानमंत्री: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से...