दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी ने इस साल मिस यूनिवर्स खिताब अपने नाम कर लिया है। मिस यूनिवर्स चुनने का आयोदन अमेरिका के जॉर्जिया अटलांटा में किया गया जहां विश्व भर की 90 सुंदरियों ने इसमें भाग लिया लेकिन इन सब को पछाड़कर दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी ने 2019 का मिस यूनिवर्स अपने सिर पर सजवाया। इस बार मिस यूनिवर्स 2019 की मिस यूनिवर्स में भारत की तरफ से लखनऊ की वर्तिका सिंह ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था लेकिन वह टॉप 10 में भी जगह नहीं बना पायी। 26 साल की जोजिबिनी टूंजी समाजिक कार्यकर्ता के तौर पर पहले ही अपनी पहचान दर्ज करवा चुकी हैं। जोजिबिनी जानी-मानी एक्टिविस्ट है जो लैंगिक भेदभाव के खिलाफ और रंगभेद के खिलाफ संघर्ष करती रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर लिंग संबंधी रूढ़ियों के खिलाफ कैंपेन भी चला चुकी हैं।मिस यूनिवर्स 2019 की प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में 20 लड़कियां पहुंची थी। इस 20 में भारत की वर्तिका भी शामिल हुई थी जिनमें से टॉप 10 में कोलंबिया, फ्रांस, आइसलैंड, इंडोनेशिया, मैक्सिको, पेरू, पुएर्टो रीको, साउथ अफ्रीका, थाईलैंड और अमेरिका की लड़कियों ने जगह बनाई। टॉप 20 की लड़कियों ने अपने देश के परिधानों को पहन कर रैंप वॉक किया। इस दौरान वर्तिका लाल रंग की साड़ी में रैंप पर उतरी। कॉस्ट्यूम राउंड के बाद वर्तिका सिंह की टॉप-20 सेमीफाइनलिस्ट में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। हालांकि इसके बाद वो शीर्ष दस में जगह नहीं बना पाई।
Related posts
-
अंजीर को भिगोकर खाने से मिलते ज्यादा फायदे, आज ही बनाएं डाइट का हिस्सा
आयुर्वेद में अंजीर को गुणों का खजाना माना जाता है। अंजीर सेहत के लिए काफी अच्छा... -
जूतों की बदबू दूर करने के लिए ट्राई करें ये आसान हैक्स, शर्मिंदगी का नहीं बनेंगे कारण
अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप जैसे ही जूते उतारते हैं, तो एक... -
26 जून से प्रारंभ होंगे आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
हिंदू पंचांग के अनुसार पहली गुप्त नवरात्रि आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से नवमी तिथि तक मनाई...