कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपने राजनीतिक भविष्य का डर लगा और वह आरएसएस एवं भाजपा के साथ चले गए। गांधी ने यह दावा भी किया कि सिंधिया को भाजपा में वो सम्मान नहीं मिलेगा जो कांग्रेस में मिल रहा था और इसका अंदाजा उन्हें हो जाएगा।उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘सिंधिया जी को बहुत अच्छी तरह जानता हूं। उनकी विचारधारा को जानता हूं। वह मेरे साथ कॉलेज में थे। उन्हें अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर डर लगा। उन्होंने अपनी विचारधारा को जेब में डाल दिया और आरएएसएस के साथ चले गए।’’कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘वास्तविकता है कि उन्हें वहां सम्मान नहीं मिलेगा। वह समझ जाएंगे। उनके दिल में जो है और मुंह से जो निकल रहा है, वो अलग अलग चीज है।’’ गौरतलब है कि सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद गांधी ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रया व्यक्त की है। सिंधिया उनके करीबियों में गिने जाते थे। राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन के बारे में पूछे जाने पर गांधी ने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस अध्यक्ष नहीं हूं। मैं राज्यसभा के उम्मीदवारों पर फैसला नहीं कर रहा हूं।’’
Related posts
-
फ्रांस के बाद साइप्रस में बढ़ेंगी UPI सेवाएं, पीएम मोदी ने कहा, ‘बातचीत आगे बढ़ेगी…’
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय साइप्रस की यात्रा पर है। इस यात्रा के दौरान... -
साइप्रस में PM मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की, क्योंकि उन्हें साइप्रस... -
जाति जनगणना का जिक्र क्यों नहीं है? Census 2027 को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल
कांग्रेस पार्टी ने भारत की 16वीं जनगणना के लिए सरकार की अधिसूचना को जाति समावेशन पर...