लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की ‘लिव इन पार्टनर’ रही रिया चक्रवर्ती को और अधिक प्रताड़ित किये बगैर रिहा करने की रविवार को मांग की। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चिकित्सकों ने सुशांत की हत्या की आशंका को शनिवार को खारिज करते हुए इसे ‘‘फंदे से लटक कर खुदकुशी’’ करने का मामला बताया था। चौधरी ने सुशांत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ पहलू की जांच के सिलसिले में रिया की गिरफ्तारी के बाद कुछ दिन पहले कहा था कि अभिनेत्री को बेवजह फंसाया जा रहा है। उन्होंने ट्विटर पर दावा किया कि वह (रिया) एक ‘‘राजनीतिक साजिश’’ का शिकार हुई है।प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने ट्वीट किया , ‘‘अब भाजपा का दुष्प्रचार तंत्र एम्स की फॉरेंसिक टीम पर आरोप लगा सकता है, जिसने सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की साजिश रिया द्वारा रचे जाने के आरोप को अमान्य ठहरा दिया है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी सुशांत जी की मृत्यु से दुखी हैं लेकिन एक महिला को आरोपी के रूप में फंसा कर उन्हें (सुशांत को) सम्मानित नहीं किया जा सकता। मैंने पहले ही कहा है कि रिया चक्रवर्ती एक बेकसूर महिला है, उन्हें और अधिक प्रताड़ित किये बगैर रिहा किया जाना चाहिए, वह राजनीतिक साजिश का शिकार हुई है।’’
Related posts
-
प्रेग्नेंसी में वेकेशन पर निकली Kiara Advani
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इस समय सुर्खियाँ बटोर रहे हैं क्योंकि यह जोड़ा अपने पहले... -
25 साल की Influencer Misha Agrawal ने कर ली आत्महत्या
कंटेंट क्रिएटर मीशा अग्रवाल की 25वें जन्मदिन से ठीक दो दिन पहले आत्महत्या से मौत हो... -
ट्रोल करने वाले लोगों को पता होना चाहिए कि उनके साथ भी ऐसा ही व्यवहार हो सकता है: जावेद अख्तर
सोशल मीडिया पर अक्सर सांप्रदायिक और घृणित टिप्पणियों के लिए गुमनाम लोगों को फटकार लगाने वाले...