साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने सभी को चौंका दिया था। सुशांत की मौत से काफी लोग हैरान थे। नेपोजिस्म का एंगल आने के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री रडार पर थी। सुशांत की मौत की मुख्य सस्पेक्ट उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती थी। सुशांत की मौत से कुछ दिनों पहले रिया चक्रवर्ती सुशांत को घर पर अकेला छोड़ कर चली गयी थी। सुशांत के घर वालों ने रिया पर पैसों की धोखाधड़ी और सुशांत को ड्रग्स के रूप में जहर देने का आरोप लगाया था। सुशांत के केस में रिया से लगातार जांच एजेंसियों ने पूछताछ की। रिया को ड्रग्स की लेन-देन के आरोप में एनसीबी ने गिरफ्तार भी किया था। अभी वह जमानत पर जेल से रिहा है। रिया चक्रवर्ती अब वापस अपनी नोर्मल लाइफ में लौटने की तैयारी कर चुकी है। हाल ही में उन्हें अपने भाई शोविक के साथ घर की तलाश करते हुए देखा गया। ताजा अपडेट में रिया चक्रवर्ती को अपने दोस्तों के साथ जश्न मनाते हुए भी देखा गया। रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में रोडीज फेम जोड़ी रघु राम और राजीव लक्ष्मण, अनुषा दांडेकर के साथ कुछ समय बिताया, जिन्होंने अपना जन्मदिन फरहान अख्तर, आशीष चौधरी और शिबानी मंडेकर के साथ मनाया।ड्रग्स केस की आरोपी रिया चक्रवर्ती भी इस पार्टी में शामिल हुई। राजीव ने उनके साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, उनकी पोस्ट को कैप्शन दिया, “मेरी लड़की।” रिया को पार्टी में गोल्डन कलर की मिनी ड्रेस पहने हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में रिया और राजीव को साथ में गले लगते हुए भी देखा जा सकता है। फिलहाल ट्रोल होने के बाद राजीव ने तस्वीरों को सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया।
Related posts
-
महिलाओं को वस्तु के रूप में पेश किया गया? Soundarya Sharma ने दी अपनी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में काम करके सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में अभिनेत्री... -
Don 3 से हुई Kiara Advani की छुट्टी?
रणवीर सिंह अभिनीत फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ ने अपनी घोषणा के समय से ही काफी... -
जनपथ के कपड़ों को हाई रेट में बेच रही हैं Nupur Sanon
कृति सेनन पिछले कुछ सालों में सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों और उद्यमियों में...