कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण करोड़ों लोगों का रोजगार छिन गया और जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट आई। पार्टी के ‘स्पीक अप फॉर जॉब्स’ अभियान के तहत उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार की नीतियों के कारण करोड़ों नौकरियां चली गईं और जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट आई। इसने भारतीय युवाओं के भविष्य को कुचल दिया है।’’ कांग्रेस नेता ने लोगों से सोशल मीडिया पर रोजगार की मांग से जुड़े इस अभियान के समर्थन की अपील करते हुए कहा, ‘‘सरकार को विवश करिए कि वह युवाओं की आवाज सुने।’’पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस अभियान के तहत ट्वीट कर दावा किया, ‘‘ मोदी जी, आपने युवाओं को बरगला कर सत्ता हथियाई थी। 2 करोड़ रोज़गार हर साल देने का वादा था। छह साल में 12 करोड़ रोज़गार देना तो दूर, 14 करोड़ रोज़गार छीन लिए और भविष्य अंधकार में है।’’ उन्होंने कहा कि युवा अब जाग गया है और जबाब मांगता है। सिंहासन ख़ाली करो, युवा आता है।
Related posts
-
इजराइल-ईरान तनाव बढ़ने के बीच सोने की कीमतें दो महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची
सोना इन दिनों लगातार नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। सोने की कीमत में इन दिनों... -
RBI की समयसीमा से पहले 73% ATM से कम मूल्य के नोट निकल रहे
भारतीय रिजर्व बैंक समय समय पर बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े नए नियम लागू करता है, ताकि... -
IndiGo ने दिल्ली से जोरहाट और तिरुचिरापल्ली के लिए सीधी उड़ान की घोषणा की
इंडिगो ने अपने यात्रियों के लिए जोरदार ऐलान किया है। इंडिगो ने सोमवार को घोषणा की...