प्रयागराज। राष्ट्रीय सनातन सेना के तत्वाधान में एक सद्भावना यात्रा निकाली गई सद्भावना यात्रा के मुख्य अतिथि किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी रहे सद्भावना यात्रा राष्ट्रीय सनातन सेना के मुख्य संरक्षक अभय नारायण पांडेय,राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे तथा राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता राजेंद्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में संपन्न हुई सद्भावना यात्रा की शुरुआत बाबा चौराहा अशोक नगर स्थित राजभवन से हुई 51 आचार्यों के द्वारा वैदिक मंत्रोचार से सद्भावना यात्रा की शुरुआत की गई। सद्भावना यात्रा शुरू होने के पूर्व सर्वप्रथम 51 आचार्यों को अंग वस्त्र पहना कर उनको तिलक लगाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया ,उसके पश्चात सद्भावना यात्रा में शामिल होने वाले समस्त अतिथियों एवं पदाधिकारियों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया 51 आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोचार से सद्भावना यात्रा को बाबा चौराहा अशोक नगर स्थित राजभवन से शुरुआत किया गया यात्रा एजी ऑफिस होते हुए गवर्नमेंट प्रेस से कानपुर रोड होते हुए धोबी घाट में हाल चौराहा बेली त्रिपाठी चौराहा कमिश्नरी होते हुए बैंक रोड से विश्वविद्यालय होते हुए कचहरी से शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क होते हुए बालसन से सीएमपी डिग्री कॉलेज होते हुए मेडिकल चौराहा से सुभाष चौराहा होते हुए पत्थर गिरजाघर में यात्रा का समापन किया गया। यात्रा में शामिल आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा की राष्ट्रीय सनातन सेना सनातन धर्म के लिए काम कर रही है तथा संत समाज एवं चौदह अखाड़ों के काम को आगे बढ़ा रही है तथा तथा सनातन धर्म के लिए लोगों को जोड़ रही है मेरी शुभकामनाएं राष्ट्रीय सनातन सेना के साथ हैं पत्थर गिरजाघर में सद्भावना यात्रा समाप्त करने पर राष्ट्रीय संरक्षक अभय नारायण पांडेय एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे तथा राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने यात्रा को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया गया। सद्भावना यात्रा में महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी राजेंद्र तिवारी उर्फ दुकान जी, विष्णु मिश्रा, अमर त्रिपाठी, शिव शंकर सिंह ,सुनील पांडेय, मनीष मिश्रा, विनायक पांडेय, संतोष पांडेय, राजेश शर्मा ,राजेंद्र त्रिपाठी ,नटवरलाल भारती ,राजेश गौड़ ,धनंजय त्रिपाठी ,मनीष गुप्ता, कमलेश सिंह , अंजनी त्रिपाठी ,अंबरीश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
Related posts
-
YUGM कॉन्क्लेव में बोले PM Modi, भारत को हर प्रौद्योगिकी में सर्वश्रेष्ठ बनाने की दिशा में हो रहा काम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में YUGM कॉन्क्लेव को संबोधित किया। इस... -
वाशिंगटन में भारत और अमेरिका के बीच बैठक, द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा
भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से, भारत के वाणिज्य विभाग और... -
हाई लेवल मीटिंग के बाद पीएम मोदी ने सेना को दी पूरी छूट, कहा- आतंकवाद को करारा जवाब देना हमारा राष्ट्रीय संकल्प
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सीडीएस अनिल चौहान...