उत्तर प्रदेश में 2022 होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश के हर जिले में अपने जनाधार को मजबूत करने के प्रयाग में लगे हैं। समाजवादी पार्टी के कुनबा बढ़ाओ अभियान के तहत अम्बेडकरनगर के दो कद्दावर नेताओं लालजी वर्मा तथा रामअचल राजभर को पार्टी में शामिल करने की औपचारिकता निभाने के बाद अखिलेश यादव ने रविवार को अम्बेडकर नगर में जनादेश रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव सत्ताधारी पार्टी बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अच्छे दिन लाने का वादा कर गरीबों से वोट लिया और सत्ता में आते ही सरकारी संपत्तियां उद्योगपतियों को बेच दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के रहते प्रदेश का विकास संभव नहीं है। आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बननी तय है। वह रविवार को यहां जिला मुख्यालय स्थित भानमती पीजी कालेज में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।अम्बेडकरनगर के भानमती पीजी कालेज के मैदान में अखिलेश यादव ने जनादेश रैली जनसभा को संबोधित किया। उनके निशाने पर इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी ही रही। सपा के प्रमुख अखिलेश यादव ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर तथा डॉ. राममनोहर लोहिया के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रैली में आने वालों का धन्यवाद। लोगों में उत्साह साफ दिख रहा है। यह जनसैलाब इतिहास लिखेगा। जनादेश रैली में अखिलेश यादव ने राम अचल राजभर व लालजी वर्मा का स्वागत किया।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों को धोखा दिया है। किसानों को गाड़ी से कुचलने का काम किया गया है। तीन इंजन की सरकार ने किसानों को कुचला। एक सरकार केन्द्र की, एक सरकार उत्तर प्रदेश की और एक सरकार लखीमपुर खीरी की है। लखीमपुर खीरी की सरकार तो अलग ही चल रही है। भाजपा सरकार ने अन्याय बढ़ाने के साथ भाजपा ने किसानों को धोखा दिया है। किसान के धान की खरीद नहीं हो रही है। भाजपा के शासन में बुनकर भी परेशान हैं। सरकार कोई भी इंतजाम नहीं कर पा रही है।उन्होंने कहा कि महंगाई को नीचे लाने का एक ही तरीका है। यह तरीका है भाजपा की हार। तीन राज्यों में भाजपा की हार के बाद डीजल व पेट्रोल के दम कम होने लगे हैं। अगर उत्तर प्रदेश में भाजपा हारती है तो महंगाई इतनी तेजी से नीचे आ जाएगी, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। समाजवादियों ने प्रदेश को डायल 100 के साथ लैपटॉप देकर प्रगति की राह दिखाई। एम्बुलेंस देकर जनता को खुशहाल किया। अखिलेश यादव ने इस दौरान नोटबंदी की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि याद कीजिए नोटबंदी हुई थी और भाजपा ने कहा था कि भष्टाचार खत्म हो जाएगा, कालाधन आएगा। आप लोग बताओ कितने साल हो गए (नोटबंदी को)। क्या भष्टाचार खत्म हो गया। विदेश से कितना कालाधन विदेश से वापस आया है। उन्होंने कहा कि 2022 में अच्छी सरकार चुनो, जिससे कि आपको बेहतर मुख्यमंत्री भी मिले। कहीं आपका मुख्यमंत्री ऐसा न हो जो लैपटॉप चलाना नहीं जानता हों। उत्तर प्रदेश के सीएम को लैपटॉप चलाना नहीं आता इसलिए उन्होंने (योगी आदित्यनाथ) ने लैपटॉप नहीं बांटे। कौन मानेगा कि हमारे बाबा मुख्यमंत्री लौपटॉप चला लेते हैं। लैपटॉप लेकर आओ, बुलडोजर लेकर मत आओ।
Related posts
-
हादसे को लेकर अत्यंत व्यथित हूं, अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताई संवेदना
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद राष्ट्रपति ने अपनी संवेदना जाहिर की है। उन्होंने कहा... -
Air India plane crash: टाटा ग्रुप ने एक-एक करोड़ रुपये की मदद का किया ऐलान
टाटा संस और एयर इंडिया के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने गुरुवार को घोषणा की कि टाटा... -
Air India Plane Crash की खबर सुनते ही गुजरात निकले मोदी! मौके पर प्रशासन का पूरा अमला मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने गृह मंत्री...