अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 242 लोगों की मौत पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने जताया दुख

अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के विमान में सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई है। इस दुखद घटना पर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी शोक व्यक्त किया है। क्रैश में सभी 242 लोगों के मृत पाए जाने से विराट कोहली चौंक दए हैं, उन्होंने सभी मृत लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। दूसरी ओर अनुष्का ने भी इमोशनल मैसेज शेयर किया है।

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करके लिखा कि, आज अहमदाबाद में विमान के क्रैश होने से चौंक गया हूं। जो भी लोग इससे प्रभावित हुए हैं मैं उन सभी के परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं। दूसरी ओर अनुष्का शर्मा ने लिखा कि, आज अहमदाबाद में प्लेन क्रैश की खबर सुनकर बहुद दुख हुआ। मेरे विचार और प्राथर्नाएं सबके साथ हैं।

बता दें कि, एयर इंडिया के विमान ने अहमबादा स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। विमान आसमान में 1000 मीटर की ऊंचाई भी नहीं पकड़ पाया था तभी मेघानी नगर में एक हॉस्टल के ऊपर क्रैश हो गया। इस विमान में सवार 242 यात्री सफर कर रहे थे, जिनमें 230 यात्री, 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर्स शामिल रहे। विराट और अनुष्का से पहले खेल जगत की कई हस्तियों ने इस हादसे पर दुख जताया।  वहीं प्लेन क्रैश पर हरभजन सिंह ने लिखा कि, अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना के दुखद समाचार से मैं बहुत स्तब्ध और व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी पीड़ितों और उनके परिवार के साथ हैं जो अकल्पनीय दर्द और क्षति को सहन कर रहे हैं। ऐसे क्षणों में, शब्द बहुत अपर्याप्त लगते हैं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि प्रभावित लोगों को शक्ति, साहस और समर्थन मिलेगा। इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। अहमदाबाद से ये फ्लाइट लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही थी। 230 यात्री, 2 पायलेट और 10 क्रू मेंबर्स इस प्लेन में सवार थे। इस पर इरफान पठान ने लिखा कि, आज अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना से बहुत दुखी हूं। यात्रियों, क्रू मेंबर्स और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं।  उनके बड़े भाई युसूफ पठान ने लिखा कि, अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया की अहमदाबाद लंदन फ्लाइट की घटना के बारे में सुनकर बहुत स्तब्ध हूं। सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।

Related posts

Leave a Comment