सोरांव।शुक्रवार को पुण्य श्लोक अहिल्या बाई होल्कर स्मृति अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत सोरांव ब्लॉक सभागार में जनप्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ के के सिंह मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भाजपा गंगापार निर्मला पासवान ने की तथा संचालन आत्मा धर दुबे ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के के सिंह ने कहा कि पुण्य श्लोक अहिल्या बाई होल्कर अपने शासन में किसान कल्याण योजना चलाई काशी विश्व नाथ,सोमनाथ,केदारनाथ, बद्रीनाथ रामेश्वरम आदि प्रसिद्ध मंदिरों का निर्माण कराया विदेशी आक्रांताओं द्वारा तोड़े गए मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया एक छोटे से राज्य ने निकलकर पूरे देश में शासन किया आज हमें उनके पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है महारानी अहिल्या बाई होल्कर का चरित्र हमारे लिए अनुकरणीय है । जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने कहा कि लोक माता अहिल्या बाई होल्कर की 8 साल की उम्र में शादी हुई 29 साल की उम्र में वो विधवा हो गई पर उन्होंने हार नहीं मानी वो इतनी न्याय प्रिय थी कि बेटे की कुरबानी से पीछे नहीं हटी भाजपा सरकार आने के पहले कोई उन्हें नहीं जनता था पर प्रधानमंत्री ने इतिहास का पन्ना पलटा सारे इतिहास को कांग्रेस ने दबा कर रखा और हमें गलत इतिहास पढ़ा कर गुमराह किया अहिल्या बाई होल्कर महिला सशक्तीकरण की मिशाल थी महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिया महिला विद्यालय बनाए दहेज प्रथा के खिलाफ सख्त कानून बनाया भप्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत विश्व गुरु होगा। जिलाध्यक्ष ने शनिवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या द्वारा दारागंज में अहिल्या बाई होल्कर की मूर्ति अनावरण में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील भी की इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख सोरांव प्रदीप सरोज, मंडल अध्यक्ष संजीव द्विवेदी,जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी,कुलदीप सोनी, संगीता पटेल, नीलम गिरी, शारदा प्रसाद शुक्ला,राजकुमार गुप्ता, मिठाई लाल सरोज,कार्तिकेय त्रिपाठी, शिवबाबू मोदनवाल, महेश माली, विवेक शुक्ला, संदीप कुमार पांडेय, विपिन मिश्रा, लाल बहादुर, संदीप भारतीय, सुरेश मिश्रा, शंभू नाथ पटेल,कन्हैया लाल सरोज, अपूर्व त्रिपाठी, कप्तान पटेल, अरुणेंद्र कांत तिवारी, सहित तमाम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
अहिल्या बाई होल्कर स्मृति अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत जनप्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित
