अफगानिस्तान सीमा के पास उत्तर-पश्चिम में तालिबान और अल-कायदा के पूर्व गढ़ में तलाश अभिनयान के दौरान संदिग्ध आतंकवादियों के हमले के बाद हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी सेना के तीन सैनिक मारे गए। सेना ने इसकी जानकारी दी है। सेना ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दक्षिणी वजीरिस्तान जिले में हुए हमले में चार अन्य सैनिक घायल भी हो गए हैं।सेना ने हमले के संबंध में विस्तृत जानकारी मुहैया नहीं कराई। दक्षिणी वजीरिस्तान काफी समय तक आतंवादियों का गढ़ रहा है लेकिन पाकिस्तान दावा कर चुका है कि क्षेत्र में चलाए अभियानों के बाद वहां तालिबान का सफाया हो गया है। अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि आतंकवादी संगठन पाकिस्तानी तालिबान को ऐसे हमलों के लिए पहले भी जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान में 6000 से अधिक पाकिस्तानी आतंकवादी छिपे हैं, जो प्रतिबंधित पाकिस्तानी तालिबानी संगठन से संबद्ध हैं। यह समूह अक्सर पाकिस्तानी सेना और उसके नागरिकों को निशाना बनाता रहा है।
Related posts
-
अपने लफड़े में हमें मत फंसाओ, पाकिस्तान को हथियार देने से पलट गया तुर्की
भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान इस वक्त जो मन में आया बोल रहा है। चीन... -
कश्मीर हमले में हुई NATO की एंट्री, अपना सबसे खूंखार रॉकेट भारत भेज दिया
भारत पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच एक और सामरिक फायदा भारत को मिल रहा है।... -
खौफजदा शहबाज की हालत हुई खराब, अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट
उरी, पठानकोट, पुलवामा, पहलगाम भारत ने बहुत सब्र दिखा लिया। देश का बहुत खून भी बह...