प्रकृति ने हमें ऐसे कई पेड़-पौधे दिए हैं जो गुणों से भरपूर हैं। साथ ही हिंदू धर्म में भी प्रकृति एक अपना महत्व है। शास्त्रों के अनुसार कई पेड़-पौधों को शुभ माना गया है जिन्हें घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ चमत्कारी पौधों के बारे में जिन्हें लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
तुलसी लाती है सकारात्मक ऊर्जा
तुलसी के पौधे में कई सारे औषधीय गुण तो हैं ही। साथ ही सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी का पौधा हवा से जहरीले केमिकल्स को अवशोषित करता है। जिससे घर की हवा शुद्ध रहती है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
मनी प्लांट लगाने से प्राप्त होगी धन-दौलत
माना जाता है जिस घर में लगा मनी प्लांट फल-फूल रहा होता है वहां धन-दौलत की कोई कमी नहीं रहती, जैसा कि इस पौधे के नाम से ही पता लगता है। यह भी माना जाता है कि यह पौधा घर की समस्त नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर भगाता है। भारतीय परिवारों में मनी प्लांट सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला पौधा है।
एलोवेरा के हैं कई गुण
एलोवेरा का प्रयोग एक जड़ी-बूटी के तौर पर होता है। इसका प्रयोग करने से शारीरिक लाभ तो होते ही हैं साथ ही इसकी सबसे खास बात यह भी है कि यह वातावरण की सभी नकारात्मक ऊर्जा को भी सोख लेता है। यह आपके आसपास की हवा को शुद्ध करता है, जिससे आपको बेहतर महसूस होता है।
रजनीगंधा का पौधा है शुभ
घर में रजनीगंधा लगाना काफी शुभ माना गया है। साथ ही इसके औषधीय गुण भी अनेक हैं। रजनीगंधा की तीन किस्म होती है। इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं। इससे सुगंधित इत्र और तेल भी बनाए जाते हैं।
अश्वगंधा से पाएं सुख-समृद्धि
मान्यता के अनुसार अश्वगंधा का पौधा घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है। वास्तु नियम के अनुसार यह पौधा घर के लिए बहुत शुभ माना जाता है।