फूलपुर /प्रयागराज। इफको फूलपुर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर में सामूहिक रुद्राभिषेक का कार्यक्रम प्रांगण मैदान में प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित किया गया जिसमें लगभग 70 परिवारों ने भाग लिया।पंडाल में भक्तों के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई थी।मंदिर परिसर के मुख्य पुजारी द्वारा पूर्ण विधि-विधान एवं मंत्र उच्चारण के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।इफको फूलपुर में महाशिवरात्रि का पर्व प्रतिवर्ष धूमधाम एवं सुव्यवस्थित तरीके से मनाया जाता है।सभी भक्त सपरिवार अपनी-अपनी पूजा सामग्री के साथ रुद्राभिषेक में शामिल होते है।इसका आयोजन प्रतिवर्ष ओम कल्याण समिति द्वारा किया जाता है।सामूहिक रुद्राभिषेक में मुख्य यजमान इकाई प्रमुख,कार्यकारी निदेशक संजय कुदेसिया व श्रीमती विनीता कुदेसिया थे।रुद्राभिषेक में दानवीर सिंह, संतोष कुमार शुक्ला, संजय कुमार मिश्र, रामेश्वर मिश्र, पी.के.सिंह व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी सपत्नी उपस्थित रहे। दोपहर सामूहिक रुद्राभिषेक के बाद सांय-काल महिला भक्तों द्वारा भगवान शिव का भजन एवं जाप का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।भगवान शिव की स्तुति से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया।
Related posts
-
फ्रांस के बाद साइप्रस में बढ़ेंगी UPI सेवाएं, पीएम मोदी ने कहा, ‘बातचीत आगे बढ़ेगी…’
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय साइप्रस की यात्रा पर है। इस यात्रा के दौरान... -
साइप्रस में PM मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की, क्योंकि उन्हें साइप्रस... -
जाति जनगणना का जिक्र क्यों नहीं है? Census 2027 को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल
कांग्रेस पार्टी ने भारत की 16वीं जनगणना के लिए सरकार की अधिसूचना को जाति समावेशन पर...