सोनाक्षी सिंहा जब से अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में आयी थी तब से उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर मीम और जोक बनाए जा रहे हैं। सोनाक्षी शो में ये जवाब नहीं दे सकी थी कि हनुमान जी संजीवनी बूटी किसके लिए लाए थे। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया गया। हालांकि ये बाद पुरानी हो रगयी है लेकिन सोशल मीडिया पर सोनाक्षी को लेकर लगातार मीम आते रहे। मीम बनाना एक मजाक की बात है लेकिन अगर मजाक के नाम पर अपशब्द और अश्लीलता आ गेये तो वो क्राइम हो जाता है। सोशल मीडिया पर एक ट्रोलर ने सोनाक्षी सिंहा पर बहुत की गंदी टिप्पणी की थी। जिसके बार उस आदमी के खिलाफ शिकायत भी की गयी थी।महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के 26 वर्षीय एक व्यक्ति को बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि अभिनेत्री ने मुंबई अपराध शाखा में इस बाबत सात अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी। सिन्हा ने महिला सुरक्षा और साइबर धौंस तथा उत्पीड़न के बारे में हाल ही में एक वीडियो बनाया था और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। अधिकारी ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने वीडियो पर महिलाओं के बारे में अश्लील टिप्पणी की और कुछ बॉलीवुड हस्तियों के बारे में अभद्र का इस्तेमाल किया।
You are here
Related posts
-
सामंथा प्रभु ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की
तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्रतिभाशाली और प्रशंसित अभिनेत्रियों में से एक सामंथा रूथ प्रभु अक्सर... -
कंटेंट क्रिएटर मीशा अग्रवाल का निधन, परिवार ने जारी किया बयान,
कंटेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर मीशा अग्रवाल का गुरुवार को उनके 25वें जन्मदिन से ठीक दो दिन... -
मुस्लिम होने के नाते मैं हिंदुओं से माफी मांगती हूं’,- Hina Khan
अभिनेत्री हिना खान ने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर गहरा दुख और...