लखनऊ, 26 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के कक्षा 9 के मेधावी छात्र विनायक त्रिपाठी ने इण्टर-कैम्पस एस्ट्रानाॅमी ओलम्पियाड में प्रथम स्थान अर्जित कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। यह प्रतियोगिता छात्रों की वैज्ञानिक प्रतिभा को परखने, उसे और अधिक विकसित करने एवं छात्रों को लगातार उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सी.एम.एस. के क्वालिटी अश्योरेन्स एण्ड इनोवेशन विंग के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें सी.एम.एस. के सभी 18 कैम्पसों के हजारों छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने व उनके ज्ञान व प्रतिभा को राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने हेतु विशेष रूप से प्रयत्नशील है। यही कारण है कि शिक्षा के क्षेत्र में सी.एम.एस. के मेधावी छात्र साल-दर-साल नये-नये कीर्तिमान स्थापित करते आ रहे हैं और सिर्फ देश में नहीं अपितु विदेशों में भी अपने ज्ञान का परचम लहरा रहे हैं।
Related posts
-
अपने लफड़े में हमें मत फंसाओ, पाकिस्तान को हथियार देने से पलट गया तुर्की
भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान इस वक्त जो मन में आया बोल रहा है। चीन... -
कश्मीर हमले में हुई NATO की एंट्री, अपना सबसे खूंखार रॉकेट भारत भेज दिया
भारत पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच एक और सामरिक फायदा भारत को मिल रहा है।... -
खौफजदा शहबाज की हालत हुई खराब, अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट
उरी, पठानकोट, पुलवामा, पहलगाम भारत ने बहुत सब्र दिखा लिया। देश का बहुत खून भी बह...