कभी कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग का काम करती थीं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, ऐसे बनाया इंडस्ट्री में नाम

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज यानी की 02 जून को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री ने सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे बड़े और दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की अधिकतर फिल्में कामयाब रही हैं। अभिनेत्री ने फिल्मों से अपने अभिनय को साल-दर-साल निखारा है। एक्ट्रेस ने अपने माता-पिता की राह पर चलते हुए अभिनय में अपना करियर बनाया। फिल्मी फैमिली से होने के कारण एक्ट्रेस के लिए इंडस्ट्री में कदम रखना काफी आसान रहा। तो आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

बिहार की राजधानी पटना में 02 जून 1887 को सोनाक्षी सिन्हा का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम शत्रुघ्न सिन्हा है, जोकि अभिनेता हैं और उनका मां पूनम सिन्हा भी अभिनेत्री रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा के पिता अभिनेता होने के साथ नेता भी हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की थी। शुरूआत में सोनाक्षी ने कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर काम किया। वहीं साल 2005 में आई फिल्म में सोनाक्षी ने ‘मेरा दिल लेके देखो’ में कॉस्ट्यूम डिजाइन किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रुख किया।

फिल्मी करियर

कॉस्ट्यूम डिजाइनिंह के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्होंने साल 2010 में आई फिल्म दबंग से अपने करियर की शुरूआत की। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने अभिनेता सलमान खान के अपोजिट काम किया था। यह फिल्म हिट रही और सोनाक्षी को सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

दिग्गज कलाकारों के साथ किया काम

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की दूसरी फिल्म ‘राउडी राठौर’ थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार के साथ काम किया। 60 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने 203.39 करोड़ रुपए कमाए थे। इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘जोकर’, ‘ सन ऑफ सरदार’, ‘दबंग 2’ और ‘कलंक’ आदि फिल्मों में काम किया है।

लव लाइफ

बता दें कि 23 जून 2024 में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी। रिपोर्ट के मुताबिक जहीर और सोनाक्षी ने एक-दूसरे को सात सालों तक डेट किया था। इसके बाद उन्होंने शादी की। बताया जाता है कि सोनाक्षी और जहीर की मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई और यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

Related posts

Leave a Comment