कार्यकारिणी चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए पार्षद का जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत अभिनंदन

प्रयागराज। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी गंगापार कार्यालय सिविल लाइन में आयोजित स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित पार्षद शिवनारायण यादव का भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम में गंगापार की और भागीदारी बढ़नी चाहिए भाजपा कार्यकारिणी का चुनाव असली पीडीए को दिखाता है जिसमें सबकी भागीदारी रही। गौरतलब है कि नगर निगम के कार्यकारिणी चुनाव में इस बार भाजपा का दबदबा रहा भाजपा के 5 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने सभी पार्षदों को अपने अपने वार्ड में मेहनत और ईमानदारी से काम करने का निर्देश दिया। मौके पर मुख्य रूप से पार्षद सियाराम मौर्या, राम मिलन सरोज, श्याम सुंदर दुबे,मनोज निषाद,राम पलट पटेल, बृजेश त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी,आत्माधर दुबे, संगीता पटेल, पूनम सिंह पटेल, पवन गुप्ता, राजू शुक्ला, शिवबाबू मोदनवाल,महेश माली,अरविन्द यादव, तरुण मिश्रा, प्रशांत सिंह,आदि मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment