छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने ‘धर्म संसद’ में महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानित करने वाले कथित भड़काऊ भाषण के लिए मध्य प्रदेश के खजुराहो से कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ रायपुर के टिकरापारा थाने में मामला दर्ज है। इससे पहले उसे फरार बताया जा रहा था। कालीचरण महाराज के खिलाफ रायपुर के दो थानों में केस दर्ज है। इसके बाद से ही पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। रायपुर के एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि रायपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि वे खजुराहो के एक होटल में हैं। उन्होंने अपने सभी मोबाइल बंद कर रखे थे। सुबह 4:00 बजे पुलिस होटल में पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब सड़क मार्ग से कालीचरण महाराज को रायपुर लाया जा रहा है। शाम 5 बजे तक पुलिस रायपुर पहुंच सकती है, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर कालीचरण महाराज के खिलाफ रायपुर समेत देश के कई हिस्सों में केस दर्ज किया गया था। कल शाम ही खबर आई थी कि कालीचरण महाराज रायपुर से फरार हो गए हैं। जिसके बाद रायपुर पुलिस ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में उनकी तलाश शुरू कर दी थी। कालीचरण महाराज के खिलाफ रायपुर में धारा 505 (2) और धारा 294 के तहत केस दर्ज किया गया था। रायपुर के पूर्व महापौर और मौजूदा सभापति प्रमोद दुबे ने उनके ऊपर FIR दर्ज करवाई थी।बता दे कि रायपुर में हुई धर्म संसद में कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी को लेकर अपशब्द कहे थे। उन्होंने कहा था कि इस्लाम का लक्ष्य राजनीति के माध्यम से राष्ट्र पर कब्जा करना है। हमारी आंखों के सामने उन्होंने 1947 में कब्जा कर लिया था।
Related posts
-
हादसे को लेकर अत्यंत व्यथित हूं, अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताई संवेदना
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद राष्ट्रपति ने अपनी संवेदना जाहिर की है। उन्होंने कहा... -
Air India plane crash: टाटा ग्रुप ने एक-एक करोड़ रुपये की मदद का किया ऐलान
टाटा संस और एयर इंडिया के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने गुरुवार को घोषणा की कि टाटा... -
Air India Plane Crash की खबर सुनते ही गुजरात निकले मोदी! मौके पर प्रशासन का पूरा अमला मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने गृह मंत्री...