कीर्ति कुलहरी ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें नए लुक में देखा जा सकता है। कीर्ति कुलहरी ने बाल छोटे कराने के पीछे का कारण भी बताया है। कीर्ति कुलहरी ने इंस्टाग्राम पर एक मोंटाज वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें अलग-अलग समय पर अपने बालों को दिखाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने रविवार को इंस्टाग्राम रील वीडियो शेयर किया है। कीर्ति कुलहरी ने फोर मोर शॉट्स प्लीज जैसी वेब सीरीज में काम किया था। वहीं, वह पिंक में भी नजर आई थी। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि उन्होंने अपने बाल किसी फिल्म या रोल के लिए छोटे नहीं कराए हैं बल्कि उन्होंने ऐसा अपने लिए किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें करीब 1 महीने का समय लगा है ताकि वह अपनी सुविधानुसार बाल कटवा सकें।कीर्ति कुलहरी लिखती है, “नई शुरुआत, मैंने 1 महीने पहले ऐसा करने का निर्णय लिया था और आज मैं यहां हूं। मैंने कर दिया। मैं एक ऐसे इंडस्ट्री में काम करती हूं। जहां हीरोइनों के लिए कुछ नियम और कानून है। वहां कम से कम कंधों तक तो बाल होने ही चाहिए। यह एक अलिखित कानून है लेकिन आज मैं यहां हूं। इंडस्ट्री में 15 वर्ष काम करने के बाद अपनी चीजें कर रही हूं। मेरे पास उन चीजों के लिए समय नहीं है जो मैं नहीं करना चाहती। हर बार मैंने कुछ ऐसा किया है जो कि नियम में नहीं होता। तब मुझे ज्यादा शक्तिशाली महसूस होता है।”कीर्ति कुलहरी ने अपने नए स्टाइल के बारे में बताते हुए कहा, “मैंने खुद के लिए ये चुनाव किया है। मैं अपना जीवन अपने तरीके से जी रही हूं।” उन्होंने इस अवसर पर अपने दोस्त अवनी का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि यह किसी रोल के लिए नहीं है बल्कि उन्होंने ऐसा खुद फिल्म किया है। वह जल्द कई फिल्मों में नजर आनेवाली है।
Related posts
-
शहनाज गिल ने किस्मत बदलते ही खरीद की करोड़ों की गाड़ी
मंडी से लोकसभा सांसद कंगना रनौत आखिरकार दिल्ली में एमपी हाउस में शिफ्ट हो गईं। 2024... -
Phule Review: प्रतीक गांधी-पत्रलेखा की फिल्म एक प्रेरणादायक कहानी है
समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले पर आधारित बॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो... -
इमरान हाशमी स्टारर फिल्म सही समय पर आई, गुमनाम हीरो को पहचान मिली
ग्राउंड जीरो फिल्म समीक्षा: आतंकवाद के खिलाफ बीएसएफ अधिकारी नरेंद्र नाथ धर दुबे के मिशन पर केंद्रित,...