प्रयागराज। पशुपालको को संतुलित आहार के बारे में कृषि विज्ञान केंद्र वैज्ञानिक सुबोध यादव ने और हेड डा मुकेश के मसीह ने ऑनलाइन एडवाइजरी के माध्यम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैसे जमीन को 17 तत्व की जरूरत होती है माइक्रोन्यूट्रिएंट में वैसे ही इंसान को भी जरूरत होती है। जमीन की पूर्ति हम लोग खाद वर्मी कंपोस्ट जिंक, पोटाश फास्फोरसआदि से पूर्ति कर लेते हैं वैसे ही इंसान अपनी पूर्ति भिन्न-भिन्न व्यंजन खाकर पूर्ति कर देता है मगर जानवर को सुबह शाम दोपहर गेहूं का भूसा जिसमें कोई चीज तत्व नहीं होता है ,पुआल का भूसा,अरहर की चुनी दोनों टाइम मिला कर देते हैं बहुत से ही काम पशुपालक संतुलित आहार का प्रयोग करते हैं। एक चार्ट के माध्यम से किस-किस तत्व की जरूरत के हिसाब से बनाकर दिया गया। सूक्ष्म तत्वों की कमी से जानवरों को चंमरी खुरदरी हो जाना अपनी पेशाब पी लेना, 6 महीने का बच्चा फेंक देना मिट्टी खा लेना, चरई को चाट चाट कर ईट निकाल देना, बच्चे का बाल गिरना आदि लक्षण है।
केवीके वैज्ञानिक ने दी संतुलित आहार के बारे में जानकारी
