प्रयागराज: जिला वॉलीबाल संघ,प्रयागराज के पदाधिकारीयों ने युवक मंगल दल वॉलीबाल क्लब रामनगर के खिलाड़ियों के साथ स्थानीय कैलाश धाम,रामनगर में एक शोक सभा आयोजित कर पूर्व वॉलीबाल खिलाड़ी गजराज सिंह के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। विदित हो कि रामनगर निवासी गजराज सिंह उत्तर मध्य रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी व वॉलीबाल के ख्यातिलब्ध खिलाड़ी रहे हैं,जो कि जिला वालीबाल संघ,प्रयागराज की जनरल बॉडी के सदस्य थे। जिनकी अचानक मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर वॉलीबाल जगत में शोक की लहर फैल गई। शोक सभा जिला वॉलीबाल संघ,प्रयागराज के वरिष्ठ सदस्य वाई.एन.सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें वॉलीबाल संघ के कई पदाधिकारी व स्थानीय खिलाड़ीगण शोक सभा में उपस्थित होकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन,प्रयागराज के महासचिव आर.पी.शुक्ला, कोषाध्यक्ष के.बी.एल.श्रीवास्तव, उमाकांत तिवारी, कुशल कांत मिश्रा, रामसनेही शुक्ला, देवेंद्र नाथ शुक्ला, डॉ. राममूर्ति यादव, ठाकुर प्रसाद यादव, पन्ना लाल यादव, प्रभाकर चौबे, रामसागर पांडेय, पवन कुमार सिंह, गणेश प्रसाद शुक्ला, धर्मराज यादव (भाई), सुभाष चंद, कृष्ण देव व अनुपम यादव (पुत्रगण), मुकेश शुक्ला, सत्यम तिवारी, प्रांजल दुबे, सक्षम उपाध्याय, अनुराग शुक्ला, अंकित विश्वकर्मा व आदिल अंसारी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।।
Related posts
-
मूलभूत सुविधाओं के नाम पर शंकरगढ़ विकासखंड में जारी बंदरबांट
ग्राम पंचायत ओढ़गी तरहार में दबंग प्रधानपति पर लग रहे गंभीर आरोप दिव्यांग व्यक्ति को भी... -
जोनल स्तर पर एनसीआरईएस के साथ दो दिवसीय स्थायी वार्ता तंत्र बैठक का हुआ शुभारंभ
उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय प्रयागराज में दिनाँक 12.06.2025 से महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री उपेंद्र चंद्र... -
विश्व योग दिवस मे शंख योग सम्मलित किया जाये – दुकानजी
प्रयागराज 21 जून विश्व योग दिवस पर हर रोगो का ईलाज योग से सम्भव है जिसमे...