घायल गोवंश को भाजपा नेता ने इलाज के लिए भेजवाया

नवाबगंज। मंगलवार को हथिगहां में एक घायल गोवंश को देख कर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना भाजपा नेता उमेश तिवारी को दी जानकारी मिलते ही भाजपा नेता व जिला मीडिया प्रभारी गंगापार उमेश तिवारी ने मामले में गंभीरता दिखाई और तुरंत नगर निगम के पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज बात की। भाजपा नेता उमेश तिवारी द्वारा बात करने के बाद नगर निगम के पशुधन प्रसार अधिकारी ने नगर निगम के कर्मचारियों को वाहन सहित हथिगहां भेजा और नगर निगम के कर्मचारी घायल गोवंश को नगर निगम के वाहन में लादकर इलाज के लिए ले गए। इस कार्य के लिए ग्रामीणों ने भाजपा नेता उमेश तिवारी की प्रशंसा करते हुए दिखाई दिए।

Related posts

Leave a Comment