चीन के खिलाफ भारत को ताइवान का ऑफर, दिवाली की आतिशबाजी के जरिए दिया बड़ा संकेत

भारत में दिवाली की आतिशबाजी आप 12 नवंबर को देखेंगे लेकिन चीन के सबसे बड़े दुश्मन देश ताइवान ने पहले ही दिवाली के पटाखें फोड़ लिए। दिवाली की खुशियों और आतिशबाजी की तस्वीरें ताइवान से आई हैं। ताइवान सरकार ने अपने देश में धूमधाम से दिवाली मनाई और उसके बाद भारत को चीन के खिलाफ एक ऑफर भी दे दिया। सबसे पहले तो ताइवान के विदेश मंत्री जोसफ वू ने फूलझड़ी जलाई, जिसकी जलन चीन को अच्छी तरह से महसूस हुई होगी। उसके बाद ताइवान ने कहा कि हमारी प्रमुख कंपनियां अपने प्रोडक्शन यूनिट्स को भारत में लाना चाहती हैं। यानी ताइवान ने भारत से कहा है कि चीन की दुकान बंद करिए और हमारी कंपनियों को व्यापार करने का मौका दीजिए।

सैकड़ों लोगों ने ताइपे में वास्तविक भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित दिवाली समारोह में भाग लिया, आतिशबाजी और पारंपरिक संगीत, भोजन और सांस्कृतिक प्रदर्शन का आनंद लिया। दिवाली पूरे भारत में हिंदुओं और अन्य धर्मों का पालन करने वालों द्वारा मनाया जाता है और बुराई पर अच्छाई की जीत और अंधेरे पर प्रकाश की जीत का जश्न मनाता है। ताइवान में भारत के प्रतिनिधि मनहरसिंह लक्ष्मणभाई यादव ने कहा कि शुभ’ वार्षिक उत्सव ‘धर्म, क्षेत्र, राष्ट्र और भाषा की सीमाओं से ऊपर उठकर’ मनाया जाता है, जिसमें ”भारत में लगभग 1.4 अरब लोग जश्न मनाते हैं और दुनिया भर में लाखों भारतीय जश्न मनाते हैं।

ताइवान ने कहा है कि सेमीकंडक्टर उपकरणों के क्षेत्र में वो भारत के साथ व्यापार को और बढ़ाना चाहते हैं। सेमीकंडक्टर वो ताकत है जिसे हासिल करने के लिए आज दुनिया पागल हो चुकी है और इसी सेमीकंडक्टर पर ताइवान की नजर है। सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में ताइवान की बादशाहत है। आपको बता दें कि हाल ही के दिन में भारत और ताइवान के बीच काफी नजदीकी आई है। ताइवान चीन की सबसे बड़ी दुखती रग रहा है। भारत वैसे तो ताइवान को मान्यता नहीं देता। लेकिन लगातार ताइवान के साथ अपने व्यापारिक और रणनीतिक संबंधों को मजबूत कर रहा है।

Related posts

Leave a Comment