प्रयागराज ! स्थानीय बाजार के अंतर्गत नवरात्र के प्रथम दिन से ही कई स्थानों पर नव दुर्गा पंडाल देवी पूजा के लिए विधि विधान से सजाए गए। जिनमें से करनाईपुर बाजार में नव दुर्गा जागरण कमेटी ने भव्य दुर्गा पंडाल विधि विधान से सजाया गया। इसी क्रम में दोनइया चौराहे पर डॉक्टर जेके पटेल के नेतृत्व में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का आयोजन करने के लिए मां दुर्गा का दिव्य पंडाल सजा कर 8 दिनों तक भक्ति पूर्वक भजन कीर्तन का शुभारंभ बृहस्पतिवार शाम से ही शुरु कर दिया गया है। वही ग्राम सभा मैलहा में भी नवदुर्गा कमेटी द्वारा एक भव्य मां दुर्गा का पंडाल सजाया गया है। जिसमें दुर्गा माता की 8 दिनों तक भजन कीर्तन करने के साथ-साथ प्रसाद भी वितरण किया जाता है। इसी क्रम में ग्राम सभा मीरकपुर में बैजनाथ विश्वकर्मा के दरवाजे पर मां दुर्गा की प्रतिमा सजा कर 8 दिनों तक भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है।
Related posts
-
शंखनाद से सकारात्मक ऊर्जा का होता है संचार, जानिए धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण
हिंदू धर्म में शंख को शुभ और पवित्र माना जाता है। धार्मिक अनुष्ठानों में शंख का... -
मई में 6 बड़े ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, जानिए किन राशियों पर होगा इसका असर?
ज्योतिष की दृष्टि से वर्ष 2025 काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। अब अगस्त का महीना ज्योतिष... -
पेरेंट्स को नाम रोशन करते हैं इस मूलांक के लोग, पैसों की कभी नहीं होती है कमी
किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि को जोड़कर मूलांक निकाला जाता है। अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक...