प्रयागराज 8 जून 2025- उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर अतिरिक्त क्षेत्र का चार्ज लेखपाल द्वारा जमा कर दिया गया था! लेखपाल केवल अपने मूल हल्के का कार्य शुक्रवार के धरने प्रदर्शन के बाद से कर रहे थे! जिससे अतिरिक्त क्षेत्र का आइजीआरएस, वरासत व सरकारी कार्यों का निर्वहन नहीं हो पा रहा था! गौर तलब है कि सोलह लेखपालों को एक साथ निलंबन किए जाने से संवर्ग में आक्रोश व्याप्त था! जिला अध्यक्ष राजकुमार सागर ने बताया कि मुख्य राजस्व अधिकारी महोदय ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आज लेखपाल संघ के पदाधिकारी व जिलाधिकारी महोदय से वार्ता के लिए बुलाया! जिलाधिकारी महोदय से वार्ता के समय लेखपाल संघ ने पीड़ित निलंबित लेखपालों के साथ अपनी बात रखते हुए जिला कार्यकारिणी ने कहा कि जिले में कुल 846 सृजित पद हैं जिसके सापेक्ष मात्र 268 लेखपाल अपने मूल क्षेत्र के अतिरिक्त 578 क्षेत्र का कार्य भी कर रहे हैं! अतिरिक्त क्षेत्र में कार्य करने के कारण तय सीमा में आईजीआरएस का निस्तारण नहीं हो पाता है जो एक स्वाभाविक प्रक्रिया है! लेखपालों की विभिन्न समस्याएं को सुनने के बाद जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट किया कि लेखपाल सीधे तौर पर आम लोगों से जुड़ा होता है! जिससे आम जनमानस से समस्या का निस्तारण करने में लेखपाल की विशेष भूमिका रहती है! नई भर्ती न होने तक इस दायित्व को निभाना व जनमानस की समस्याओं का निस्तारण किया जाना आवश्यक ही नहीं लेखपालों का कर्तव्य भी है जो शासन की प्राथमिकता है! जिलाधिकारी महोदय ने निलंबन समाप्त करने पर अपनी सहमति प्रदान करते हुए कहा कि जिले की रैंकिंग सुधारना लेखपाल की जिम्मेदारी ही नहीं उनका सरकारी दायित्व भी होता है! जिला मंत्री अवनीश पाण्डेय ने सकारात्मक कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी व मुख्य राजस्व अधिकारी महोदय का आभार व्यक्त किया! आज की वार्ता में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राजकुमार सागर, जिला मंत्री अवनीश पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश यादव, कोषाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय, प्रतीक पाण्डेय, योगेंद्र सिंह, कुलदीप यादव, अजय तिवारी अनूप त्रिपाठी मोहम्मद वारिस आदि व पीड़ित सभी लेखपाल उपस्थित थे!
जिलाधिकारी व लेखपाल संवर्ग के मध्य हुई सफल वार्ता
