जिला पंचायत अध्यक्ष ने अहिल्या बाई होल्कर प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

प्रयागराज। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में अहिल्या बाई होल्कर की जीवन प्रदर्शनी का जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ बी के सिंह ने फीता काट कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि महान वीरांगना रानी अहिल्या बाई होल्कर ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया एक एक छोटे से राज्य से निकलकर पूरे देश में सनातन का परचम लहराया और काशी, गया,सोमनाथ,अयोध्या,मथुरा, हरिद्वार,द्वारिका,बद्रीनाथ, रामेश्वरम,जगन्नाथ पूरी जैसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों पर मंदिरों बनवाया धर्मशालाएं खुलवाई कुएं व बावड़ी भी बनवाई परिवार में सभी पुरुषों की मृत्यु हो जाने पर मालवा राज्य की बागडोर संभाली और अपने कुशल प्रबंधन और न्यायपूर्ण शासन की मिसाल बनी। विशिष्ट अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि अहिल्या बाई होल्कर के 30 साल के शासन में कभी भी अकाल नहीं पड़ा जो कुशल प्रबंधन और न्यायपूर्ण वितरण की मिशाल है उन्होंने किसानों को अपनी फसल की भी बाजार में बेचने की छूट दी शराब पर प्रतिबंध लगाकर समाज को नशामुक्त करने का काम किया। जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने कहा कि पुण्य श्लोक रानी अहिल्या बाई होल्कर ने अपने कुशल शासन में महिलाओं के लिए विशेष कार्य किया महिलाओं को शिक्षित करने के लिए महिला विद्यालयों की स्थापना कराई दहेज प्रथा के खिलाफ सख्त कानून बनाया विधवा महिलाओं को बच्चा गोद लेने की स्वतंत्रता प्रदान की बिना बच्चे के विधवा महिलाओं की संपत्ति राज्य द्वारा जब्त करने का नियम समाप्त कर महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्याम सुंदर दुबे,जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह पटेल, चंद्रकेश पाल, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी,बृजेश त्रिपाठी, आत्माधार दुबे, पवन गुप्ता, शिवबाबू मोदनवाल, महेश माली, सूरज यादव, प्रशांत सिंह,आदि मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment