शिलांग। मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय ने शुक्रवार को यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि जो लोग “विभाजनकारी लोकतंत्र” नहीं चाहते हैं, वह उत्तर कोरिया चले जाएं। रॉय ने ट्वीट किया कि लोकतंत्र अनिवार्य रूप से विभाजनकारी है। अगर आप इसे नहीं चाहते हैं तो उत्तरी कोरिया चले जाइए। राज्यपाल इस ट्वीट के जरिए परोक्ष रूप से नए नागरिकता कानून का समर्थन कर रहे थे।उन्होंने कहा, “विवाद के वर्तमान माहौल में दो बातों को कभी नहीं भूलना चाहिए – 1. देश को कभी धर्म के नाम पर विभाजित किया गया था। 2.लोकतंत्र अनिवार्य रूप से विभाजनकारी है। अगर आप इसे नहीं चाहते तो उत्तर कोरिया चले जाइए।” उत्तर कोरिया में तानाशाह किम जोंग-उन का शासन है।उनका ये ट्वीट प्रदर्शनकारियों के राजभवन पहुंचने से कुछ घंटे पहले आया। प्रदर्शनकारियों ने जब सुरक्षा का उल्लंघन करने की कोशिश की, तो उन पर लाठीचार्ज किया गया था, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हाथापाई में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। प्रदर्शनकारी राज्यपाल से मांग कर रहे थे कि वह बाहरी लोगों के राज्य में प्रवेश पर अनिवार्य पंजीकरण के लिए प्रस्तावित अध्यादेश को अपनी सहमति दें और साथ ही केंद्र राज्य में इनर लाइन परमिट को लागू करे।
Related posts
-
भारत अच्छी तैयारी के साथ आया होगा, लेकिन हम जानते हैं कि हमें कहां पहुंचना है: मैकुलम
इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम का मानना है कि भारत पांच टेस्ट मैच की सीरीज ... -
वापसी कभी आसान नहीं होती… गौतम गंभीर ने करुण नायर की वापसी पर दिया बड़ा बयान
लंबे समय बाद भारत इंग्लैंड में अपनी पहली सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा जिसके लिए... -
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 242 लोगों की मौत पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने जताया दुख
अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के विमान में सवार सभी 242 लोगों की मौत हो...