नवाबगंज।आनापुर के बलुवन का पूरा पिपरौध ग्राम में चल रही श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कथा के सातवें दिन कथा वाचक भागवत हंस डॉ0 विनोद जी महाराज ने धर्म की रक्षा हेतु भगवान के अवतार की प्रसंसा करते हुए कहा कि जब मानव अपने अच्छे विचार से भगवान को भजता है।भगवान उसकी मुराद पूरी करने के लिए तत्पर रहते हैं। महाभारत की 18 दिन की लड़ाई में भगवान ने धर्म की रक्षा के ही लिये कार्य किया तथा सुदामा चरित्र पर सुन्दर वर्णन कर श्रोताओं के मन को आकर्षित किया।महाराज जी ने कहा कि कभी किसी को धोखा नहीं देना चाहिए।जब मानव आपके प्रति आशान्वित हो प्रकाश पाने के लिए मूर्ति पूजा आवश्यक है।मानव कल्याण के लिए बहुत सारे विचारों को प्रस्तुत किया।कथा आयोजक रमेश चंद्र त्रिपाठी ने सभी भागवत कथा श्रवण प्रेमियों का आभार प्रकट किया।कथा में डॉ0 सरोज मिश्र, बलराम सिंह,रामकैलाश मिश्र भाजपा नेता विनोद ओझा,राजेश त्रिपाठी,सुनीता देवी,राजकुमारी, अर्चना,कुसुम देवी आदि लोग रहे
Related posts
-
पर्वतराज हिमाचल ने पार्वती का हाथ पकड़कर शिवजी को समर्पित कर दिया
देवी पार्वती को अपनी गोद में लेकर मैना हृदय को चीर देने वाला विलाप किए जा... -
इस दिशा में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए पूजा का सामान
वास्तु शास्त्र में पूजा-पाठ से संबंधित तमाम चीजों का वर्णन मिलता है। वास्तु में पूजा का... -
Astrology Tips: मंत्रों के जप से दूर होते हैं ग्रहों के दोष
जीवन की इस आपाधापी में हर आदमी दो पैसे कमाने और बचाने के लिए दिन-रात जुटा...