प्रयागराज ।
वित्तीय वर्श 2023-24 के अन्तिम तिमाही की ओर बढ़ रहे नगर निगम प्रयागराज द्वारा अभी तक गृहकर वसूली लक्ष्य रू0-120 करोड़ के सापेक्ष रू0-54 करोड़ की वसूली की गयी है। जिसके सम्बन्ध में नगर विकास विभाग द्वारा नवम्बर माह की वसूली समीक्षा के उपरान्त सभी नगर निगमों के पिछले वर्श की वसूली लक्ष्य में, वित्तीय वर्श 2023-24 में 50 प्रतिषत की वृद्धि करते हुए नगर निगम प्रयागराज का वसूली लक्ष्य रू0-177 करोड़ निर्धारित कर दिया गया है।
गृहकर वसूलयावी की गम्भीर स्थिति के दृश्टिगत नगर आयुक्त नगर निगम प्रयागराज द्वारा दिनांक 16 दिसम्बर 2023 को सभी अपर नगर आयुक्त, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एवं जोनल कर अधीक्षकों के साथ वसूली की समीक्षा करते हुए स्पश्ट रूप से निर्देषित किया गया कि षासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली हेतु सभी लोग करदाताओं से निरन्तर सम्पर्क करते हुए अधिकतम भवनों से कर जमा करायें जिससे लक्ष्य की पूर्ति की जा सके। गृहकर वसूली कार्यवाही में अभी तक 1 लाख के ऊपर एवं 50 हजार से 1 लाख तक 9210 बकायेदारों पर डिमांण्ड नोटिस जारी की गयी है, जिसमें गृहकर के बहुत लम्बे समय से बकाया जमा नही कर रहे जोनवार कुल 260 भवनों को चिन्हित करते हुए उनपर कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित करते हुए हेतु समाचार पत्रों में सूचना प्रकाषन हेतु जारी किया गया है।
उपरोक्त बकायेदारों में जोन सं0 1 खुल्दाबाद के 28, जोन सं0 2 मुटठीगंज के 38, जोन सं0 3 कटरा/फाफामऊ के 72, जोन सं0 4 अल्लापुर के 50, जोन स0 5 नैनी के 45 तथा जोन सं0 6 ट्रान्सपोर्टनगर के 26 बकायेदार है, इस प्रकार कुल 260 भवन स्वामियों पर बकाया कुल रू0-11,95,16,897.00 (ग्यारह करोड़ पन्चान्बे लाख सोलह हजार आठ सौ सत्तान्बे) के बकाये पर कुर्की नोटिस के पूर्व समाचार पत्रों में प्रकाषित करने की कार्यवाही की जा रही है। यदि सम्बन्धित बकायेदार द्वारा एक सप्ताह के अन्दर बकाया जमा नही किया जाता है तो सम्बन्धित भवन पर कुर्की की नोटिस जारी करते हुए नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।