उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में घना कोहरा दर्ज किया गया। पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ रही। इसके साथ ही दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक, इन राज्यों में आज घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। घने कोहरे के चलते लोगों को सुबह-सुबह काम करने में परेशानी हुई। पहले ही सर्दी का सितम झेल रहे लोगों के लिए कोहरा बड़ी समस्या बन गया है। ज्यादातर राज्यों में सर्द हवाओं के साथ-साथ पारा भी लुढ़क गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर भारत के ज्यादा राज्यों में घने कोहरे के साथ- साथ सर्द हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड में कोई भी इजाफा नहीं होगा। दिल्ली एनसीआर में जहां पर आज घना कोहरा दर्ज किया है, जिसके चलते कई स्थानों पर तो विजिबिलिटी शून्य भी रही और लोग फॉग लाइट के जरिये अपना सफर तय करते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक दिल्ली शीतलहर की चपेट में रहेगी। इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में कोहरा भी छाया रहेगा और शुक्रवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान एक बार फिर सामान्य से चार डिग्री नीचे पहुंच गया था। जिसके चलते सुबह के वक्त दिल्ली में ठिठुरन बढ़ गई है। उधर यूपी में आज सुबह के वक्त के घना कोहरा रहा तो राजधानी लखनऊ में ठंड से कुछ राहत मिली है। कई दिनों से लुढ़क रहा पारा बुधवार को थम गया। हालांकि यहां पर सुबह के वक्त हवाओं की वजह से सुबह-शाम गलन बरकरार रही। वहीं प्रदूषण भी कायम है। कई स्थानों का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक आ गया। वहीं अधिकतम 10 डिग्री तक नीचे गिर गया। दिल्ली एनसीआर में जहां पर आज घना कोहरा दर्ज किया है, जिसके चलते कई स्थानों पर तो विजिबिलिटी शून्य भी रही और लोग फॉग लाइट के जरिये अपना सफर तय करते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक दिल्ली शीतलहर की चपेट में रहेगी। इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में कोहरा भी छाया रहेगा और शुक्रवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान एक बार फिर सामान्य से चार डिग्री नीचे पहुंच गया था। जिसके चलते सुबह के वक्त दिल्ली में ठिठुरन बढ़ गई है।
Related posts
-
बेडरूम की खामोशी, बच्चों के बाद भारतीय कपल्स का रोमांस धुंधला क्यों जाता है?
भारतीय शादीशुदा ज़िंदगी में एक दिलचस्प लेकिन कम चर्चा किया गया पहलू है, अंतरंगता की कमी,... -
पर्वतराज हिमाचल ने पार्वती का हाथ पकड़कर शिवजी को समर्पित कर दिया
देवी पार्वती को अपनी गोद में लेकर मैना हृदय को चीर देने वाला विलाप किए जा... -
इस दिशा में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए पूजा का सामान
वास्तु शास्त्र में पूजा-पाठ से संबंधित तमाम चीजों का वर्णन मिलता है। वास्तु में पूजा का...