लालगंज, प्रतापगढ़। धान के खेत मे पराली जलाए जाने को लेकर तहसील प्रशासन का आरोपी किसानो पर शिकंजा कसता जा रहा है। मंगलवार को असरही क्षेत्र के दो किसानो के खिलाफ लेखपाल की तहरीर पर पर्यावरण को प्रदूषित करने को लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया है। लेखपाल सूर्यप्रकाश मिश्र ने दी गई तहरीर मे कहा है कि असरही के गेंदालाल तथा रामबहादुर ने मना किये जाने के बावजूद पराली जलाकर पर्यावरण को क्षति पहुंचाई है। इधर पराली जलाये जाने पर जहां प्रशासन किसानो के खिलाफ कार्रवाई की मुहिम मे है। वहीं किसानो की व्यथा यह है कि वह पराली को लेकर खेती का नुकसान उठा रहे है। मामले मे बुधवार को जनसत्ता दल किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा है कि किसान इधर खाद और बीज के लिए परेशान है। सरकार और प्रशासन किसानो की समस्याओ के समाधान करने के बजाय उन पर मुकदमा थोप रहा है। उन्होने चेतावनी दी है कि किसानो की उत्पीडन को लेकर किसान यूनियन शीघ्र आंदोलन छेडेगी।
Related posts
-
मूलभूत सुविधाओं के नाम पर शंकरगढ़ विकासखंड में जारी बंदरबांट
ग्राम पंचायत ओढ़गी तरहार में दबंग प्रधानपति पर लग रहे गंभीर आरोप दिव्यांग व्यक्ति को भी... -
जोनल स्तर पर एनसीआरईएस के साथ दो दिवसीय स्थायी वार्ता तंत्र बैठक का हुआ शुभारंभ
उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय प्रयागराज में दिनाँक 12.06.2025 से महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री उपेंद्र चंद्र... -
विश्व योग दिवस मे शंख योग सम्मलित किया जाये – दुकानजी
प्रयागराज 21 जून विश्व योग दिवस पर हर रोगो का ईलाज योग से सम्भव है जिसमे...