पाकिस्तान ने अपनी दक्षिण पश्चिमी सीमा से अफगानिस्तान के एक सीमावर्ती शहर पर रॉकेट दागे, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य लोग घायल हो गए। अफगानिस्तान के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह दावा किया। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने कहा कि अफगान सीमा रक्षकों ने पहले हमला किया। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को स्पिनबोल्डक में रॉकेट दागे, जिनमें नौ लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य लोग घायल हो गए। इसके बाद अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि अफगान बलों ने ‘‘निर्दोष आम नागरिकों’’ और पाकिस्तानी बलों पर ‘‘बिना उकसावे के गोलीबारी’ की जिसके बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तान ने कहा कि बाद में सैन्य एवं राजनयिक माध्यमों से तनाव कम किया गया।
Related posts
-
अपने लफड़े में हमें मत फंसाओ, पाकिस्तान को हथियार देने से पलट गया तुर्की
भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान इस वक्त जो मन में आया बोल रहा है। चीन... -
कश्मीर हमले में हुई NATO की एंट्री, अपना सबसे खूंखार रॉकेट भारत भेज दिया
भारत पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच एक और सामरिक फायदा भारत को मिल रहा है।... -
खौफजदा शहबाज की हालत हुई खराब, अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट
उरी, पठानकोट, पुलवामा, पहलगाम भारत ने बहुत सब्र दिखा लिया। देश का बहुत खून भी बह...