24 जून को सशस्त्र विद्रोह के जरिए रूसी राष्ट्रपति को चुनौती देने वाले वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की मौत हो गयी है। वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की बुधवार को एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई। रूसी आपातकालीन अधिकारियों ने कहा कि भाड़े के समूह के नेता मास्को से सेंट पीटर्सबर्ग के रास्ते में एक बिजनेस जेट पर सवार 10 यात्रियों में से एक थे। मॉस्को के उत्तर में एक निजी जेट दुर्घटना में दस लोग मारे गए हैं। रूसी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि येवगेनी प्रिगोझिन यात्री सूची में थे। टीएएसएस समाचार एजेंसी ने बताया कि एम्ब्रेयर विमान में सात यात्री और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे, जो मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा था। कहा जाता है कि जेट मॉस्को के उत्तर में टवेर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।24 जून को रूस में जो हुआ उससे लगा कि युद्ध अब रूसी सेना के हाथ से निकल गया है। रूस गृह युद्ध की आग में धधकने लगेगा। अमेरिका से ब्रिटेन तक सभी की नजर रूस के घटनाक्रम पर थी। वैगनर चीफ ने 18 घंटे से भी कम वक्त में रूस के राष्ट्रपति की ताकत को न सिर्फ चैलेंज किया। पुतिन को एक ऐसे असहाय राष्ट्रपति की तरह बना डाला। ये एक ऐसा विद्रोह था, जिसने पुतिन की इज्जत और उनकी मजबूत छवि को तार-तार कर दिया।
Related posts
-
WTO में हो गई भारत-अमेरिका की भिड़ंत, मामला कैसे बिगड़ गया?
भारत और अमेरिका के रिश्तों में इन दिनों सबकुछ सामान्य नहीं चल रहा है। भले ही... -
अचानक Pakistan का सगा क्यों हो गया अमेरिका? Asim Munir को अमेरिका ने आर्मी परेड डे पर बुलाया
पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर कथित तौर पर इस सप्ताह अमेरिका का दौरा करने वाले... -
कर्फ्यू से रूकेंगे दंगे? ट्रंप का सेना वाला दांव उल्टा पड़ गया
अमेरिका के सबसे खूबसूरत और दूसरे सबसे बड़े शहर लांस एजिल्स में हालात अभी भी तनावपूर्ण...