पूर्व नौकरशाह राजीव कुमार ने मंगलवार को नए चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्हें अशोक लवासा के स्थान पर चुनाव आयुक्त बनाया गया है। लवासा एशियाई विकास बैंक के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। झारखंड कैडर के 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी कुमार का कार्यकाल पांच साल का होगा और वह 2025 में सेवानिवृत्त होंगे। वह साल 2024 में होने वाले अगले लोकसभा चुनाव के समय मुख्य चुनाव आयुक्त हो सकते हैं। नियमानुसार, चुनाव आयुक्त का कार्यकाल छह साल या 65 वर्ष की आयु में से जो भी पहले हो, उस समय तक होता है। कुमार का जन्म फरवरी, 1960 में हुआ था। कुमार ने 36 से अधिक वर्षों की सेवा के दौरान केंद्र और बिहार- झारखंड राज्य कैडर में विभिन्न मंत्रालयों में काम किया। वह इस साल फरवरी में केंद्रीय वित्त सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए और उन्हें 29 अप्रैल को सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
Related posts
-
जाति जनगणना का जिक्र क्यों नहीं है? Census 2027 को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल
कांग्रेस पार्टी ने भारत की 16वीं जनगणना के लिए सरकार की अधिसूचना को जाति समावेशन पर... -
पूर्व CM विजय रूपाणी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, दी गई 21 तोपों की सलामी
गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी को 21 तोपों की सलामी दी गई। पूर्व सीएम का... -
‘मुख्यमंत्री बेहोशी की हालत में, लोग बदलाव चाहते हैं- तेजस्वी
बिहार विधानसभा चुनाव में बस कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में आरजेडी नेता तेजस्वी प्रसाद...