सैदाबाद। समाजवादी पार्टी से पूर्व विधायक रहे पैतीस वर्षीय प्रशांत सिंह उर्फ राहुल को भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। प्रशांत सिंह समाजवादी पार्टी से दो बार विधायक रहे स्व महेश नारायण सिंह के एकलौते पुत्र है। महेश नारायण सिंह सपा से 2002 मे पहली बार विधायक बने थे। हालांकि 2007 मे वह बसपा के डाँ राकेशधर त्रिपाठी से चुनाव हार गये थे। 2012 मे इन्होने 45000 मतो के अंतर से राकेशधर त्रिपाठी को हराया था। बीमारी के चलते 2013 मे विधायक महेश नारायण सिंह का गुड़गांव के एक अस्पताल में चार महीने के इलाज के बाद निधन हो गया था, वह 55 साल के थे। पिता के मरने पर 2013 मे हुऐ उपचुनावो मे सपा ने उन्हे अपना उम्मीदवार बनाया था। उपचुनाव मे प्रशांत सिंह ने बसपा छोड़ सभी प्रतिद्वंद्वियों की जमानत जब्त करा दी। एकतरफा मुकाबले में सपा प्रत्याशी प्रशांत सिंह ने बसपा उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी के भतीजे डॉ. पंकज त्रिपाठी को 26 हजार 817 मतों से हराया था। हालांकि इनकी उम्र को लेकर विवाद हुआ था लेकिन पटाक्षेप हो गया था। 2017 के विधानसभा चुनाव मे समाजवादी पार्टी ने प्रशांत का टिकट काटकर निधि यादव को अपना प्रत्याशी बनाया। 2017 मे हुऐ विधानसभा चुनाव मे निधि यादव बसपा के निवर्तमान विधायक हाकिम लाल बिंद से चुनाव हार गई।2022 के विधानसभा चुनाव मे सपा ने प्रशांत सिंह को टिकट ना देकर हाकिम लाल बिंद को अपना उम्मीदवार घोषित किया। पार्टी से की उपेक्षा से नाराज प्रशांत सिंह ने निषाद पार्टी का दामन थाम लिया है। भाजपा व निषाद पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर हंडिया से चुनाव लड़ेंगे।
Related posts
-
मूलभूत सुविधाओं के नाम पर शंकरगढ़ विकासखंड में जारी बंदरबांट
ग्राम पंचायत ओढ़गी तरहार में दबंग प्रधानपति पर लग रहे गंभीर आरोप दिव्यांग व्यक्ति को भी... -
जोनल स्तर पर एनसीआरईएस के साथ दो दिवसीय स्थायी वार्ता तंत्र बैठक का हुआ शुभारंभ
उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय प्रयागराज में दिनाँक 12.06.2025 से महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री उपेंद्र चंद्र... -
विश्व योग दिवस मे शंख योग सम्मलित किया जाये – दुकानजी
प्रयागराज 21 जून विश्व योग दिवस पर हर रोगो का ईलाज योग से सम्भव है जिसमे...