फॉर्म में चल रहे पृथ्वी शॉ की शानदार पारी के दम पर भारत ए ने पहले अनधिकृत वनडे में न्यूजीलैंड ए को पांच विकेट से हराया। शिखर धवन के चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम में चुने गए 20 वर्ष के साव ने 35 गेंद में 48 रन बनाये। भारत की टी20 टीम में धवन की जगह आये विकेटकीपर संजू सैमसन ने 21 गेंद में 39 रन बनाये। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंद में 35 रन का योगदान दिया।जीत के लिये 231 रन का लक्ष्य भारत ने 20 से अधिक ओवर बाकी रहते हासिल कर लिया। भारत ए के लिये मोहम्मद सिराज सबसे उपयोगी गेंदबाज रहे जिन्होंने 6.3 ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिये। वहीं खलील अहमद और अक्षर पटेल को दो दो विकेट मिले। भारत ए टीम ने न्यूजीलैंड ए को नौ गेंद बाकी रहते 230 रन पर आउट कर दिया। न्यूजीलैंड ए के लिये रचिन रविंद्र ने 58 गेंद में 49 और कप्तान टाम ब्रूस ने 55 गेंद में 47 रन बनाये।
Related posts
-
घर में डूबी दिल्ली कैपिटल्स की नैया, कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की 14 रन से जीत
मंगलवार को आईपीएल 2025 के 48वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला... -
युजवेंद्र चहल के हाथ लगा एमएस धोनी का बैट तो मैक्सवेल ने खींची टांग
पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल की खुशी चार गुनी हो गई जब उन्हें एमएस धोनी... -
वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे की चमकेगी किस्मत, इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में मिलेगी जगह
भारत में इन दिनों आईपीएल 2025 की धूम मची हुई है और टूर्नामेंट में एक के...