प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता मिश्रा के नेतृत्व में यमुनापार के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं चुनिन्दा आगवाडी़ केन्द्रो पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल कार्यकाल “8 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण” के तहत महिलाओ के स्वास्थ्य परीक्षण सैनेटरी पैड़,विटामिन,कैल्सियम,ओआरएस पैकेट आदि का वितरण अभियान जिले के साथ यमुनापार के वीसों मडलो के महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ द्धारा चलाया गया। साथ ही आगवाडी़,स्वयं सहायता समूह के महिलाओ से जिलाध्यक्ष सविता मिश्रा ने सवांद स्थापित कर महिलाओ मे जागरुकता लाते हुए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए श्रीमति मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने महिलाओ के स्वस्थ्य एवं स्वावलंम्बी बनाने के लिए कई योजनाएं चलाकर जो सम्मान दिया है उसे शब्दो मे नही बयां किया जाती अब नारी के तरफ समाज सम्मान और समर्थ शक्ति के रूप मे देखता है। मै केन्द्र और राज्य सरकार के प्रति आभारी हूँ जो महिलाओ के सम्मान सुरक्षा के लिए कार्य कर रही है। 10 सामुदायिक स्वास्थ्य व 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व 10 आगँनवाडी केन्द्रो पर अभियान चलाए गए। भाजपा यमुनापार जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए आगे बताया कि अभियान पूरे 8 घंटे तक चलाया गया। जिसमे क्षेत्रीय मंत्री वंदना सिंह,जिला महामंत्री गीता सिंह, अनीता मिश्रा के साथ जिले और मंडल के भारी संख्या में महिला मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियो ने सहभागिता किया।
Related posts
-
मूलभूत सुविधाओं के नाम पर शंकरगढ़ विकासखंड में जारी बंदरबांट
ग्राम पंचायत ओढ़गी तरहार में दबंग प्रधानपति पर लग रहे गंभीर आरोप दिव्यांग व्यक्ति को भी... -
जोनल स्तर पर एनसीआरईएस के साथ दो दिवसीय स्थायी वार्ता तंत्र बैठक का हुआ शुभारंभ
उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय प्रयागराज में दिनाँक 12.06.2025 से महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री उपेंद्र चंद्र... -
विश्व योग दिवस मे शंख योग सम्मलित किया जाये – दुकानजी
प्रयागराज 21 जून विश्व योग दिवस पर हर रोगो का ईलाज योग से सम्भव है जिसमे...