फिल्म एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज गर्भवती है। उन्होंने अंत में, अपने ब्वॉयफ्रेंड की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें दोनों को एक-दूसरे का हाथ थामे हुए देखा जा सकता है। खास बात यह है कि इसमें इलियाना डिक्रूज के हाथ में सगाई की अंगूठी भी देखी जा सकती है। उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि वह जल्द ही एक बच्चे की मां बनने वाली हैं।इलियाना डिक्रूज ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इसमें उन्हें एक मिस्ट्री मैन के साथ देखा जा सकता है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोटो में नजर आ रहा हाथ उनके ब्वॉयफ्रेंड का है और यह उनके डिनर डेट की तस्वीरें है। तस्वीरें शेयर करते हुए इलियाना डिक्रूज ने इंस्टाग्राम पर लिखा है,फोटो में इलियाना डिक्रूज की डायमंड रिंग भी नजर आ रही है। उन्होंने ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर की है। उन्होंने रिंग फिंगर में डायमंड रिंग पहन रखी है। इलियाना की टेबल पर पास्ता की प्लेट देखी जा सकती है। वहीं, वह अपने ब्वॉयफ्रेंड का हाथ थामे नजर आ रही हैं। उनके चेहरे नजर नहीं आ रहे हैं। दोनों रिंग फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। यह फोटो इलियाना डिक्रूज के बेबीमून के दौरान ली गई है।इलियाना डिक्रूज ने अप्रैल में घोषणा की कि वह गर्भवती है। तब से वह अपने बच्चे के पिता का नाम उजागर नहीं कर रही है। उन्होंने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है कि कौन उनके होने वाले बच्चे का पिता है।
Related posts
-
सोनम कपूर ने फैशन आइकॉन के रूप में इंडस्ट्री में बनाई पहचान
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनम कपूर ने अपनी अदायगी... -
हसीना Shalini Pandey ने ब्रालेस होकर मचाई इंटरनेट पर तबाही
मालदीव पर्यटन उद्योग ने बॉलीवुड अभिनेत्री और स्टाइल आइकन कैटरीना कैफ को अपना नया वैश्विक ब्रांड... -
हैदराबाद पब में तेलुगू अभिनेत्री Kalpika ने किया जमकर हंगामा
तेलुगू अभिनेत्री कल्पिका गणेश के खिलाफ गाचीबोवली पुलिस स्टेशन में प्रिज्म पब के स्टाफ के सदस्यों...