एक तेज दिमाग वाले योद्धा होने के साथ ही तान्हाजी एक पिता, एक पति, एक भाई और धरती के लाल भी थे। लोक संगीत की बात करें तो यह मराठा संस्कृति में गहराई से निहित है। अपने परिवार के लिए एक प्रतिष्ठित क्षण को चिह्नित करते हुए, तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर में शिमगा के खूबसूरत त्यौहार का जश्न मनाने के लिए एक विशेष गीत ‘माय भवानी’ को प्रस्तुत किया गया है। शिमगा भगवान के आगमन का प्रतीक है और पूरा गांव/शहर देवताओं की मूर्तियों को पालकी में अपने घर और मंदिरों में ले जाने के लिए इकट्ठा हो जाता है। प्रकाश और रंगों के त्यौहार वाले इस गीत में तानाजी के रूप में अजय देवगन और सावित्री बाई के रूप में काजोल इस शुभ त्यौहार को मनाने के लिए पूरे गांव के साथ एक हो जाएंगी। जश्न भरे इस गीत को अजय और अतुल ने कम्पोज किया है जबकि सुखविंदर सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। गीत को स्वानंद किरकिरे द्वारा लिखा गया है।इस गाने के बारे में बात करते हुए ओम राउत ने कहा, “मराठा अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए जाने जाते थे और तानाजी भी इससे अलग नहीं थे। हमने माय भवानी को एक विशेष गीत बनाया है जहां आप तान्हाजी को शिमगा का जश्न मनाते देखेंगे, जो उनके जीवन के एक महत्वपूर्ण पल को भी दर्शाता है। यह गीत मिस्टर देवगन और काजोल मैम को उनके सर्वश्रेष्ठ अंदाज में प्रदर्शित करेगा।
Related posts
-
सोनम कपूर ने फैशन आइकॉन के रूप में इंडस्ट्री में बनाई पहचान
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनम कपूर ने अपनी अदायगी... -
हसीना Shalini Pandey ने ब्रालेस होकर मचाई इंटरनेट पर तबाही
मालदीव पर्यटन उद्योग ने बॉलीवुड अभिनेत्री और स्टाइल आइकन कैटरीना कैफ को अपना नया वैश्विक ब्रांड... -
हैदराबाद पब में तेलुगू अभिनेत्री Kalpika ने किया जमकर हंगामा
तेलुगू अभिनेत्री कल्पिका गणेश के खिलाफ गाचीबोवली पुलिस स्टेशन में प्रिज्म पब के स्टाफ के सदस्यों...